{"_id":"6731cea44ff6fbbb2a07390e","slug":"siwan-news-6-hours-of-interrogation-during-nia-raid-created-a-stir-transactions-in-jammu-and-kashmir-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एनआईए की छापामारी में छह घंटे की पूछताछ से हड़कंप, जम्मू-कश्मीर में हुए लेन-देन से जुड़ रहे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एनआईए की छापामारी में छह घंटे की पूछताछ से हड़कंप, जम्मू-कश्मीर में हुए लेन-देन से जुड़ रहे तार
Mon, 11 Nov 2024 03:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:01 PM IST
सार
NIA raid Siwan: सराय ओपी के थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि एनआईए की टीम ने छापामारी के लिए उन्हें सूचित किया था। लेकिन किस मामले में यह कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन स्थानीय लोगों का कुछ और ही कहना है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस भी रही एनआईए की टीम के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के सराय ओपी थानाक्षेत्र में स्थित पुराना किला पोखरा इलाके में सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने अचानक छापामारी की। एनआईए की टीम सुबह लगभग 5:30 बजे याकूब अली के घर पहुंची, जिससे पूरे मोहल्ले में हलचल मच गई। लगभग छह घंटे की गहन पूछताछ और जांच के बाद एनआईए की टीम वहां से निकल गई। हालांकि उन्होंने किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से फल व्यापार में लेन-देन बना जांच का कारण?
स्थानीय लोगों के अनुसार, याकूब अली का परिवार फल और सब्जी के व्यापार से जुड़ा है। उनके बेटे अख्तर अली का कारोबार जम्मू-कश्मीर तक फैला हुआ है। उनके खाते में जम्मू-कश्मीर से पैसे का लेन-देन हुआ है। इस मामले में एनआईए की टीम पहले भी उनके बैंक खातों को फ्रीज कर चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी संदिग्ध लेन-देन के चलते एनआईए ने शनिवार को उनके घर पर छापामारी की। याकूब अली के बेटे आमिर अली और सोहेल मियां से भी टीम ने कड़ी पूछताछ की।
विज्ञापन
एनआईए की टीम ने नहीं दी छापामारी की जानकारी
जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम में पांच सदस्य थे, जिन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। छापामारी की समाप्ति के बाद एनआईए टीम ने किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से मना कर दिया, जिससे पूरे मामले पर रहस्य का पर्दा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
सराय ओपी के थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि एनआईए की टीम ने छापामारी के लिए उन्हें सूचित किया था। लेकिन किस मामले में यह कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस फिलहाल एनआईए की जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रही है।
मोहल्ले में चिंता का माहौल
एनआईए की कार्रवाई से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग आशंकित हैं कि कहीं यह मामला किसी बड़ी जांच का हिस्सा न हो। मोहल्ले के लोग घटना की सच्चाई जानने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन एनआईए की गोपनीयता के चलते मामले की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।