फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan: Liquor smuggling was being done by playing hooter; Liquor worth Rs 20 lakh seized, one arrested

गजब हो गया: हूटर बजाकर हो रही थी शराब तस्करी; कार समेत 20 लाख की शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Feb 2024 02:54 PM IST
सार

Bihar liquor ban: उत्पाद अधीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि हूटर बजाकर शराब तस्करी की सूचना मिली थी, जिसको जब्त कर लिया गया है। वहीं, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Siwan: Liquor smuggling was being done by playing hooter; Liquor worth Rs 20 lakh seized, one arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर और गाड़ी में जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में प्रशासन का हूटर बजाकर शराब तस्करी की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लाखों रुपये में है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब कार में हूटर बजाकर ले जाई जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब की खेप जब्त कर ली। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में एक कार से शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद उत्पाद विभाग ने फौरन कार्रवाई कर गाड़ी जब्त कर ली, जिसमें लाखों रुपये की शराब ले जाई जा रही थी। वहीं, इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिनेश यादव के रूप में हुई है। वह कार में हूटर बजाकर शराब की सप्लाई का काम करता था। वहीं, पकड़ी गई सफेद रंग स्कॉर्पियो कार पटना की बताई जा रही है। उस पर प्रशासन का हूटर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि शराब तस्करी के लिए तस्कर हमेशा नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं। अब इस नए तरीके से तस्कर शराब की खेप ले जा रहे थे कि उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब से भरी कार को जब्त कर लिया। जानकारी के मुताबकि पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, इसमें बड़े शराब माफिया का हाथ बताया जा रहा है।

 
इस पूरे मामले पर उत्पाद अधीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि हूटर बजाकर शराब तस्करी की सूचना मिली थी, जिसको जब्त कर लिया गया है। वहीं, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed