फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan: Gold businessman Chandan Kushwaha died during treatment, was shot by criminals 72 hours ago

Crime: स्वर्ण व्यवसायी चंदन की इलाज के दौरान मौत, 72 घंटे पहले अपराधियों ने मारी थी गोली; लोगों ने जाम की सड़क

Mon, 15 Jul 2024 12:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Jul 2024 12:54 PM IST
सार

Siwan Crime: सीवान में गोलीबारी में घायल हुए स्वर्ण व्यवसायी की मौत होने के बाद स्थानीय व्यवसायी आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाए। फिर स्पीड ट्रायल चला कर उन्हें सजा दी जाए।

विज्ञापन
Siwan: Gold businessman Chandan Kushwaha died during treatment, was shot by criminals 72 hours ago
सड़क पर प्रदर्शन करते आक्रोशित व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में घायल स्वर्ण व्यवसायी चंदन कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 72 घंटे पहले स्वर्ण व्यवसायी पर गोलीबारी की थी। उसके बाद से चंदन कुशवाहा का इलाज गोरखपुर के BRD अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही व्यसायियों को लगी तो वे आक्रोशित हो गए। उसके बाद जैसे ही शव सीवान पहुंचा तो सभी व्यवसायी मांझी-बरौली मुख्य सड़क पर मृतक चंदन कुशवाहा के शव को रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन


इस दौरान व्यवसायियों ने मांग की कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाए। फिर स्पीड ट्रायल चला कर उन्हें सजा दी जाए। यही नहीं व्यवसायियों द्वारा एक मांग पत्र भी पुलिस को सौंपा  गया है। उसमें लिखा गया है कि घटना जिस थाना क्षेत्र में घटी है उस थाना के थाना प्रभारी की अपराधियों और शराब तस्करों से साठ-गांठ होने की वजह से इस इलाके में आए दिन गोलीबारी और हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन लोगों ने इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन



 
दरअसल, सीवान जिले के गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के सानी बसंतपुर के निवासी चंदन कुशवाहा की दुकान तरवारा थानाक्षेत्र के बाजार में है। चंदन अपनी दुकान से रात करीब 10:00 बजे के आसपास घर लौट रहे थे। तभी घर से 100 मीटर दूर पीछा कर रहे अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। उसके बाद से उनके पास से ज्वेलरी भरा बैग लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, उसमें पांच लाख के गहने और तीन लाख रुपये नकदी थी। साथ ही अपराधी उनके गले की चैन और उनके हाथ की अंगूठी निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
72 घंटे पहले हुई गोलीबारी में घायल चंदन कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत के बाद भड़के व्यवसायियों ने जब सड़क जाम कर दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस उन लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की पहचान भी हो चुकी है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed