फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan: Bike rider crushed by truck in dense fog, died on the spot

Accident News: घने कोहरे में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; बहन के घर से लौट रहा था युवक

Tue, 30 Jan 2024 12:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 Jan 2024 12:50 PM IST
सार

Siwan Hindi News: सीवान में घने कोहरे में ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Siwan: Bike rider crushed by truck in dense fog, died on the spot
सीवान सदर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में बीती देर रात घने कोहरे में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की सुबह मोर्चरी भेज दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन के ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात आंदर थाना क्षेत्र के पतार गांव निवासी इम्तियाज मियां अपने घर से दरौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव में अपने बड़ी बहन के ससुराल गया था। लेकिन जब वह देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी मैरवा दरौली मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में इम्तियाज मियां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

 
घने कोहरे के कारण हुआ हादसा
 
बताया जा रहा है कि जिले के मैरवा दरौली मुख्य मार्ग पर बीती देर रात एक युवक अपने दीदी के घर से वापस आ रहा था। वह घना कोहरे की वजह से धीरे-धीरे चल रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे इम्तियाज मियां की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि रात में आजकल काफी घना कोहरा छाया रहता है, जिससे विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो जाती है। यही वजह है कि बीती देर रात भी यहां सड़क दुर्घटना हुई है। बता दें कि कल सुबह-सुबह एक बस एक 33 हजार वोल्ट के बिजली के पोल से टकरा गई थी। यह घटना भी घने कोहरा के कारण ही हुई थी। गनीमत यह रही कि उस हादसे में कोई ज्यादा चोटिल नहीं हुआ था।
 
इधर, दरौली थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed