फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Shabana Khatoon was murdered by her mother and brothers in Gopalganj police arrested two of them

Crime in Bihar: कौन थी शबाना खातून...जिसको सिर्फ इस वजह से भाई और मां ने मार डाला, दो लोग पकड़े गए

Fri, 14 Feb 2025 08:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 08:04 PM IST
सार

Shabana Khatoon Murdered: अंतरजातीय विवाह के चलते एक लड़की की उसके भाई और मां ने मिलकर हत्या कर दी। गजब तो यह है कि हत्या का राज छुपाने के लिए परिवार वाले पोस्टमॉर्टम से भी इनकार कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने अब तक दो लोगों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Shabana Khatoon was murdered by her mother and brothers in Gopalganj police arrested two of them
थानाध्यक्ष आलोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पोखारभिंडा गांव की 22 वर्षीय शबाना खातून की हत्या उसकी ही मां और भाइयों ने कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए शबाना की मां जैतून निशा और एक किशोर भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 31 जनवरी की सुबह कुचायकोट पुलिस को विशनपुरा नहर के पास एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि युवती की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस को घटना स्थल से तीन फायर कारतूस भी बरामद हुए। जांच में मृतका की पहचान पोखारभिंडा गांव निवासी हारून रशीद की बेटी शबाना खातून के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि शबाना ने गालिमपुर गांव निवासी पवन कुमार से कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन उसका परिवार इस अंतरजातीय विवाह को स्वीकार नहीं कर रहा था और उसे पति के घर जाने से रोक रहा था। हत्या से कुछ दिन पहले शबाना ने अपने पति को परिवार के बढ़ते दबाव की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि शबाना की हत्या उसकी मां जैतून निशा और दो भाइयों ने की। पुलिस ने मां और एक किशोर भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे भाई और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। घटना के बाद शबाना के परिवार वालों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद अंततः शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। 


चौंकाने वाली बात यह थी कि परिवार ने तीन दिनों तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद पुलिस चौकीदार बाबू जान के बयान पर मामला दर्ज किया गया और जांच आगे बढ़ी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed