फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran's Madhaura gets a new SDO, 2024 batch IAS officer Syed Adil Mohsin will take charge of the subdivision:

Bihar: मढ़ौरा को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 2024 बैच के IAS सैयद आदिल मोहसीन संभालेंगे SDO की कमान

Sun, 23 Aug 2026 01:32 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 01:32 PM IST
सार

बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इसी क्रम में 2024 बैच के IAS अधिकारी सैयद आदिल मोहसीन को सारण के मढ़ौरा का नया एसडीओ बनाया गया है।

विज्ञापन
Saran's Madhaura gets a new SDO, 2024 batch IAS officer Syed Adil Mohsin will take charge of the subdivision:
मढ़ौरा के नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सैयद आदिल मोहसीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इस बदलाव के तहत सारण जिले के मढ़ौरा अनुमंडल को भी नया अनुमंडल पदाधिकारी मिला है। 2024 बैच के IAS अधिकारी सैयद आदिल मोहसीन को मढ़ौरा का नया एसडीओ बनाया गया है। सरकार की ओर से 22 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में विभिन्न जिलों में डीडीसी, नगर आयुक्त और एसडीओ के पद पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मिली नई जिम्मेदारी

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से चरण-II का प्रशिक्षण पूरा कर लौटे 2024 बैच के कई प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को राज्य सरकार ने अलग-अलग अनुमंडलों में एसडीओ की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में सैयद आदिल मोहसीन को मढ़ौरा अनुमंडल का नया एसडीओ नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

नई जिम्मेदारी संभालने के बाद सैयद आदिल मोहसीन मढ़ौरा अनुमंडल की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगे। उनके सामने अनुमंडल में प्रशासनिक कामकाज को सुचारु रखने और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ को मिली कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां

सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, नए अनुमंडल पदाधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 और धारा 163 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी दी गई हैं। इसके चलते एसडीओ के पास प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ दंडाधिकारी से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकार भी होंगे।

कई अनुमंडलों में नए एसडीओ की तैनाती

बिहार सरकार ने इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अन्य अनुमंडलों में भी 2024 बैच के IAS अधिकारियों को एसडीओ बनाया है। विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर, प्रिया रानी को सासाराम, कृष्णा जोशी को बाढ़, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर, अजय यादव को बलिया, सूरज कुमार को कटिहार और विग्नेश टी.ए. को पूर्णिया का एसडीओ बनाया गया है। इसी तरह जतिन कुमार को शेरघाटी, के. परीक्षित को नौगछिया, महेश कुमार को तारापुर और कशिश बक्शी को पटना सिटी का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

डीडीसी और नगर आयुक्त पद पर भी बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत श्रेया श्री को खगड़िया का डीडीसी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद बनाया गया है। वहीं गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त और अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा तुषार कुमार को मधुबनी का डीडीसी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद बनाया गया है। मढ़ौरा में सैयद आदिल मोहसीन की नई पदस्थापना को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव माना जा रहा है। अब उनके नेतृत्व में मढ़ौरा अनुमंडल की प्रशासनिक व्यवस्था आगे बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed