फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Saran News: Some of main accused in poisonous liquor case arrested, three surrendered in court

Bihar News: जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों में से कुछ गिरफ्तार, तीन ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Sat, 19 Oct 2024 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Oct 2024 08:39 PM IST
सार

Saran News: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस लगातार शराब के अवैध निर्माण, बिक्री और तस्करी पर नकेल कस रही है। अब तक जिले में 1,300 लीटर देसी शराब, तीन लीटर विदेशी शराब और 27 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है। कुल 21 शराब की भट्टियां ध्वस्त की गई हैं।

विज्ञापन
Saran News: Some of main accused in poisonous liquor case arrested, three surrendered in court
जहरीली शराबकांड का मुख्य आरोपी सिकंदर सिंह उर्फ मंटू सिंह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के मशरख, पानापुर और मढ़ौरा इलाकों में जहरीली शराब पीने से हुई सात लोगों की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सारण पुलिस और विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने ताबड़तोड़ छापामारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ मुख्य आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन

 
दो एसआईटी कर रहीं ताबड़तोड़ कार्रवाई
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के अनुसार, जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद गठित दो एसआईटी टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। पिछले 24 घंटों में 60 से अधिक स्थानों पर छापामारी की गई है, जिनमें 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान पुलिस ने सैकड़ों लीटर देसी शराब और कच्चा स्प्रिट बरामद किया। साथ ही शराब निर्माण में लगे उपकरणों को भी जब्त किया। पुलिस ने लगभग 11,000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करते हुए 15 शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन

 
शराब कांड में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी
शराब कांड में मुख्य आरोपी सिकंदर सिंह उर्फ मंटू सिंह को पुलिस ने 19 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, तीन अन्य आरोपियों ने छपरा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में मोतीलाल राय, रवींद्र साह और छोटी मांझी शामिल हैं। पुलिस ने अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जारी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब तक सात लोगों की हो चुकी मौत
शराब से जुड़ी इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मशरख थाना क्षेत्र में 16 अक्तूबर से लेकर अब तक कई व्यक्तियों की जहरीली शराब पीने से मृत्यु हो चुकी है। इस संबंध में मशरख थाना कांड संख्या-578/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अवैध शराब की आपूर्ति रोकने और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए दो स्तरों पर विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया था, जो अब तक कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है।
 
सख्त कार्रवाई और आगे की योजना
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस लगातार शराब के अवैध निर्माण, बिक्री और तस्करी पर नकेल कस रही है। अब तक जिले में 1,300 लीटर देसी शराब, तीन लीटर विदेशी शराब और 27 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है। इस कार्रवाई के तहत कुल 21 शराब की भट्टियां ध्वस्त की गई हैं, और 1,500 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट की गई है।

 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए और आत्मसमर्पण करने वाले सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी और मामले की तह तक पहुंचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed