फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Suspicious death of prisoner lodged in Siwan Divisional Jail, was caught 6 days ago in liquor case

Bihar News: मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप; छह दिन पहले शराब मामले में पकड़ा गया था

Wed, 11 Jun 2025 02:37 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 02:37 PM IST
सार

Siwan News: सीवान मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। कैदी के परिजनों ने इस मौत को संदिग्ध मानते हुए गहन जांच की मांग की है। वहीं, जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी की पहले से ही तबीयत खराब रहती थी, अब इलाज के दौरान मौत हो गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Suspicious death of prisoner lodged in Siwan Divisional Jail, was caught 6 days ago in liquor case
विचाराधीन कैदी की मौत से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक कैदी की पहचान धनौती थाना क्षेत्र के मकरियार गांव निवासी अनिल यादव के रूप में की गई है, जिसे शराब के मामले में गिरफ्तार कर पांच जून को जेल भेजा गया था। महज छह दिन बाद यानी मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
पेट दर्द से तड़पता हुआ अस्पताल पहुंचा कैदी
घटना के संबंध में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि बीती रात कैदी को दो पुलिसकर्मी सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। उस समय अनिल यादव को पेट में असहनीय दर्द था और उसका पेट फूला हुआ दिखाई दे रहा था। प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार देखा गया और सुबह आठ बजे तक सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन अचानक उसकी नाड़ी की गति गिर गई और इलाज के प्रयासों के बावजूद वह बच नहीं सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: पीएम मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा में जा रहे 17 पुलिसकर्मी घायल, बस से सीवान जाने के दौरान हुआ ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शराब मामले में था आरोपी
जानकारी के अनुसार, अनिल यादव को शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और छह दिन पहले ही उसे सीवान मंडल कारा में भेजा गया था। कैदी की अचानक मौत ने जेल में कैदियों की स्वास्थ्य सेवाओं और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
 
मौत के कारणों की होगी जांच
इस घटना ने न केवल जेल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं बल्कि यह भी आशंका जताई जा रही है कि कैदी की मौत के पीछे कोई लापरवाही या अन्य कारण तो नहीं रहे। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


यह भी पढ़ें- Bihar News: काम खत्म कर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को वाहन ने कुचला, दो की मौत; एक गंभीर घायल
 
परिजनों में शोक की लहर, जांच की मांग
कैदी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के घरवालों ने इस मौत को संदिग्ध मानते हुए गहन जांच की मांग की है। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, जेल में रहन-सहन और स्वास्थ्य निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

जेल अधीक्षक ने क्या बताया?
पूरे मामले पर जेल अधीक्षक देवे आशीष कुमार ने बताया कि पिछले पांच जून को वह जेल में आया था। शराब मामले में बंद था, लेकिन उसकी तबीयत पहले से भी खराब रहती थी। आठ तारीख को उसने शिकायत की थी, तबीयत खराब थी तो जेल में भी इलाज कराया गया था। उसके बाद सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां ठीक होकर यह वापस लौट आया था। फिर अचानक 10 तारीख को रात में इसने शिकायत की सांस नहीं ले पा रहा है, पेट फूला हुआ है और पेट में दर्द है। उसके बाद इसे तुरंत डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने सीवान सदर अस्पताल रेफर किया, जहां उसका इलाज चला और सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed