फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   One devotee died and three were injured when a tempo overturned while returning from a puja.

Bihar: बाबा महेंद्रनाथ के दर्शन से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, टेंपो पलटने से एक की मौत, तीन घायल

Tue, 14 Jul 2026 03:54 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 03:54 PM IST
सार

सीवान के चैनपुर थाना क्षेत्र में बाबा महेंद्रनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाल बंगरा गांव निवासी श्रीराम राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
One devotee died and three were injured when a tempo overturned while returning from a puja.
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में बाबा महेंद्रनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। चैनपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण

जानकारी के अनुसार, दरौंदा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा गांव के रहने वाले लोग सिसवन स्थित ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। दर्शन के बाद सभी टेंपो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान माधवपुर गांव के पास मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो पूरी तरह उलट गई।

विज्ञापन

एक की मौत, तीन घायल

इस हादसे में बाल बंगरा गांव निवासी श्रीराम राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रमिला देवी, नीतू देवी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने श्रीराम राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?

गांव में पसरा मातम

जब श्रीराम राम का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि सभी लोग खुशी-खुशी बाबा के दर्शन करने गए थे, लेकिन लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायल महिला ने बताया कि टेंपो काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। मोड़ पर अचानक वाहन पलट गया, जिससे उसके सिर और हाथ में चोट लगी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर चालक का नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि इस सड़क पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क की स्थिति सुधारने और वाहनों की रफ्तार पर सख्ती से निगरानी रखने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed