फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   NDA workers conference in Goreyakothi, attack on opposition, resolve to repeat Nitish government in 2025

Bihar News: '2025, फिर से नीतीश', गोरेयाकोठी में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, विपक्ष पर साधा निशाना

Sat, 23 Aug 2025 09:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
NDA workers conference in Goreyakothi, attack on opposition, resolve to repeat Nitish government in 2025
गोरेयाकोठी में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित नारायण महाविद्यालय परिसर में शनिवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने की। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव भले ही 9वीं फेल हों, लेकिन माता-पिता मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के ड्राइवर की भूमिका निभाकर बिहार को शर्मशार किया है।” नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि बिहार की धरती, जो डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर जैसे नेताओं की रही है, वहां राहुल गांधी को जननायक बनाने की कोशिश इतिहास मिटाने की साजिश है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को राजनीतिक सामंत बताते हुए कहा कि उनकी सोच को जनता भली-भांति जानती है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में बिजली मुफ्त कर दी है, और जो लोग एनडीए का समर्थन नहीं करते, उन्हें “बिजली का तार काटकर लालटेन खरीद लेना चाहिए।”
विज्ञापन


वहीं, सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपना वादा निभाया है। “पांच साल में 35 लाख रोजगार और 10 लाख नौकरियां दी गईं। अगर फिर से एनडीए की सरकार बनी तो एक करोड़ रोजगार देने का वादा भी पूरा किया जाएगा।” उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने किसानों को पैक्स के माध्यम से सशक्त किया और छात्रवृत्ति, किसान योजना व अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन


पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद साम्भवी चौधरी ने कहा कि सांसद और विधायक कार्यकर्ताओं के बल पर ही बनते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में “बहू-बेटियां सुरक्षित हैं, अपहरण उद्योग खत्म हो गया है और महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। बिहार देश का पहला राज्य है जहां पंचायत, नौकरी और शिक्षा में महिलाओं को 50% आरक्षण मिला है।”

विधायक देवेशकांत सिंह ने सम्मेलन में नारा दिया – “दो हजार पच्चीस, फिर से नीतीश।” उन्होंने कहा कि जनता ने हमेशा एनडीए को आशीर्वाद दिया है और इस विश्वास पर सरकार ने खरा उतरने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि “गोरेयाकोठी का पूर्वी क्षेत्र नई सरकार के सूर्योदय का गवाह बनेगा।” कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed