फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Mother and daughter returning from treatment were crushed by an uncontrolled truck

Gopalganj News: इलाज कराकर लौट रही मां बेटी को बेकाबू ट्रक ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत; लोगों ने चालक को पकड़ा

Sat, 11 Jan 2025 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Jan 2025 03:24 PM IST
सार

Gopalganj News: इलाज कराकर लौट रही मां बेटी को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Mother and daughter returning from treatment were crushed by an uncontrolled truck
मां-बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मरछिया चौक पर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक में तेज टक्कर मार दी, जिसमें इलाज करा कर लौट रहे 28 साल की जानकी देवी और उनकी पांच वर्षीय पुत्री परिधि कुमारी की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो और लोग मामूली रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी, पुत्री और तीन वर्षीय कार्तिक कुमार के साथ कार्तिक का इलाज कराने मीरगंज के एक निजी अस्पताल में गए हुए थे। बेटे का इलाज करा कर लौट रहे थे। अभी वे जैसे ही मरछिया चौक पहुंचे की एक बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में तेज टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का पिछला पहिया मां और बेटी के ऊपर से गुजर गया। जिससे वे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे हैं ट्रक चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल मां और बेटी को इलाज के लिए हथुआ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां बेटी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मां बेटी की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं इस मामले में मीरगंज थाना अध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि ट्रक को जप्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed