{"_id":"6640d5aab35ce85a580de06a","slug":"ls-polls-election-satta-ka-sangram-in-siwan-tomorrow-leaders-will-be-questioned-on-people-s-issues-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: कल सीवान में सत्ता का संग्राम; आम जनता के मुद्दों और समस्याओं पर जवाब देंगे राजनेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: कल सीवान में सत्ता का संग्राम; आम जनता के मुद्दों और समस्याओं पर जवाब देंगे राजनेता
Sun, 12 May 2024 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 12 May 2024 08:14 PM IST
सार
Lok Sabha Chunav: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ कल सोमवार को बिहार के सीवान लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। जहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाता अपनी बात रखेंगे। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीवान में सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है, जो कल 13 मई यानी सोमवार को बिहार के सीवान लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। अंत में राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।
विज्ञापन
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा सीट का नाम- सीवान
तारीख- 13 मई
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1. सुबह आठ बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: भोला चाय दुकान, जेपी चौक के पास
2. सुबह दस बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान: डीएवी मोड़ के पास
3. शाम पांच बजे
नेताओं से चर्चा
स्थान: गोपालगंज मोड़ अंबेडकर पार्क
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम की विशेष कवरेज amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे।
विज्ञापन