फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   LS Polls 2024: Satyendra Baitha from Gopalganj arrived on donkey to file nomination as independent candidate

LS Polls 2024: गोपालगंज में गधे पर बैठकर पर्चा भरने पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी, कहा- नेताओं ने जनता को...

Fri, 03 May 2024 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 May 2024 03:43 PM IST
सार

Gapalganj Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 में अजब गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र में एक व्यक्ति गधे पर बैठकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने जिला समाहरणालय पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
LS Polls 2024: Satyendra Baitha from Gopalganj arrived on donkey to file nomination as independent candidate
सत्येंद्र बैठा ने गधे पर बैठकर नेताओं के खिलाफ नाखुशी जाहिर की है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म भरने का दौर जारी है। इसी बीच बिहार के गोपालगंज में एक अजब गजब नजारा देखने को मिला, जब एक निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र बैठा नामांकन फॉर्म जमा करने गधे पर बैठकर डीएम कार्यालय पहुंच गए। प्रत्याशी बैठा के अनुसार गोपालगंज के किसी नेता ने 30-40 वर्षों में किसी तरह का विकास नहीं किया है, बल्कि अपने घरों का ही विकास किया है और जनता को गधा बनाने का काम किया है। इसलिए वह जनता को जागरूक करने के लिए गधे पर बैठकर नामांकन जमा करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन

 
गोपालगंज शहर में शुक्रवार दोपहर एक निर्दलीय प्रत्याशी गधे पर बैठकर अपना नामांकन फॉर्म जमा करने डीएम कार्यालय पहुंचे। निर्दलीय उम्मीदवार सत्येंद्र बैठा गधे पर बैठकर रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पर पहुंचे थे। बैठा ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद नेता अगले पांच सालों तक के लिए जनता को मूर्ख अर्थात बेवकूफ बनाते रहते हैं। इसलिए वह गधे पर बैठकर निर्वाचन कार्यालय तक पहुंचकर अपना नामांकन फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा कराने आए हैं। हालांकि इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे। सत्येंद्र बैठा ने गधे पर बैठकर ही रैली भी निकाली। ऐसे में जहां से भी वह निकले तो लोग उनको देखते ही रहे, क्योंकि उनका इस तरह से गधे पर बैठकर नामांकन फॉर्म जमा कराना अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

 
इधर, गधे पर बैठकर अपना नामांकन फार्म जमा करने पहुंचे बैठा ने मीडिया को बताया कि वह गधे पर बैठकर इसलिए नामांकन जमा करने आए हैं, क्योंकि गोपालगंज के जीते हुए नेताओं ने जनता को गधा बनाने का काम किया है। वे लगातार क्षेत्र की जनता के वोट ले रहे हैं, लेकिन विकास उनके अपने घरों पर हो रहा है, उन्हीं के बंगले और प्रॉपर्टी बन रही हैं। जिस वजह से आम मतदाता गधा बन रहा है। इसलिए उन्होंने इस तरह का विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने निर्दलीय फॉर्म जमा किया है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज के सांसद ने सालों से सत्ता में बने रहने के बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं किया और भोली भाली शहर की जनता को मूर्ख समझकर रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed