फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   LS Polls 2024: People adorned Siwan Lok Sabha candidate Hina Shahab with Mata Rani's chunri

LS Polls: सीवान लोकसभा प्रत्याशी हिना शहाब को जनता ने ओढ़ाई माता रानी की चुनरी, नेत्री ने कहा- अलग समीकरण बनेगा

Sat, 27 Apr 2024 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 Apr 2024 06:22 PM IST
सार

LS Polls 2024: सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उस बयान को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
LS Polls 2024: People adorned Siwan Lok Sabha candidate Hina Shahab with Mata Rani's chunri
माता रानी की चुनरी ओढ़े हुए हिना शहाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा काफी चढ़ता जा रहा है। शनिवार को हिना शहाब ने अपने चुनावी दौरे के समय एक बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। दरअसल, पूरा मामला सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव में हिना शहाब का चुनावी कार्यक्रम था। यहां हिना जब कार्यक्रम में पहुंची तो वहां पर मौजूद लोगों ने उनको माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उसके बाद हिना शहाब ने तमाम लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन


हिना शहाब ने कहा कि अबकी बार नया समीकरण बनाया जाएगा। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी चर्चा भी हो रही है कि आखिर हिना नया समीकरण बनाने की जो बात कही है। वह नया समीकरण किस पार्टी के साथ हो सकता है।
विज्ञापन




दरअसल, लगातार कुछ महीनों से हिना यह बयान दे रही हैं कि सभी रंग हमारे हैं चाहे वह हरा हो, नीला हो या पीला हो। सभी रंग हमारे हैं और सभी लोग हमारे हैं। उसके बाद से इस तरह नए समीकरण बनाने की बात कहना आखिर क्या दर्शाता है। क्या हिना शहाब भाजपा के साथ जा सकती हैं। अब यह सवाल खड़ा होने लगा है, क्योंकि हिना शहाब ने अभी सिर्फ इशारों में ही संकेत दिए हैं। खुलकर कुछ नहीं बोला है। लेकिन जानकारों का मानना है कि हो सकता है कि भाजपा की तरफ भी रुख हो सकता है, क्योंकि लंबे अरसे से राजद से शहाबुद्दीन परिवार का सब-कुछ सही नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed