फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Lok Sabha chunav: Satta Ka Sangram In Siwan, Discussion With Leaders, Siwan Lok Sabha Seat

Satta Ka Sangram: सीवान में NDA विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में, विपक्ष का दावा- INDIA प्रत्याशी सबसे आगे

Mon, 13 May 2024 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 May 2024 06:36 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को सीवान लोकसभा क्षेत्र पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर में मतदाताओं के मुद्दों पर युवाओं से चर्चा की गई। वहीं, अब राजनेताओं से मतदाताओं के मुद्दे पर चर्चा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Lok Sabha chunav: Satta Ka Sangram In Siwan, Discussion With Leaders, Siwan Lok Sabha Seat
सीवान में नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को बिहार के सीवान लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। दोपहर में युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे जाने गए। वहीं, अब राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से वोट मांगने के उनके एजेंडा पर चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन


सीवान में गोपालगंज मोड़ के पास अंबेडकर पार्क में अमर उजाला से बात करते हुए एनडीए नेता ने कहा कि भाजपा और एनडीए का मुद्दा शुरू से सिर्फ और सिर्फ विकास है। विकास के मुद्दे पर पूरे देश में चुनाव हो रहा है और उसी मुद्दे पर यहां हम चुनाव लड़ रहे हैं। सीवान में हमारी प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सुनामी में हमारे नारे ‘चार सौ पार’ को पूरा करने में सीवान निश्चित रूप से शामिल रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के समर्थक ने दावा किया कि इस बार पूरा सीवान निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब के साथ है। उनके विकास, व्यवहार और उनकी सोच के साथ है। हर समाज के लोग उनके साथ हैं। उनके दिवंगत पति के कार्यों की वजह से हर समाज के लोग हिना शहाब के साथ हैं।


वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी जीवन यादव के समर्थकों ने कहा कि हम तो जीवन यादव के साथ हैं और सीवान की जनता भी उनके साथ है। यहां एक प्रत्याशी अपने काम पर वोट नहीं मांग रहा है। लेकिन यहां एक ऐसा प्रत्याशी है जो अपने काम पर वोट मांग रहा है कि मैंने लोगों के लिए मेडिकल कैंप लगवाया। सीवान की जनता निष्पक्ष भाव से उनके साथ खड़ी है।

इधर, इंडिया गठबंधन के नेता ने कहा कि सीवान में हमारे प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी बिल्कुल साफ सुथरी छवि के हैं। सभी जाति-धर्म को लेकर चलते हैं। उन पर सीवान की जनता पहले से विश्वास करती आ रही है, इसलिए उनको छह बार विधानसभा का चुनाव जिताया है। उनका गिनीज बुक में भी नाम है, एक बार 86 हजार वोटों से विधानसभा चुनाव जीते थे और इससे पहले पूरे विधानसभा में अध्यक्ष पद उन्होंने निर्विरोध जीता था। इसलिए उनकी स्वच्छ छवि पर और विकास कार्यों पर आम जनता, सभी जाति धर्म के लोग विश्वास करके उनके साथ खड़े हैं। यहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी से कोई लड़ाई नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed