{"_id":"662116cdebe525188506d186","slug":"lok-sabha-chirag-paswan-abused-issue-rjd-party-tejaswi-yadav-bjp-2024-complained-election-commission-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : चिराग ने दिखाया गुस्सा, भाजपा ने बनाया मुद्दा; जमुई में गालीबाजी पर महिला नेत्रियों का दल आयोग पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : चिराग ने दिखाया गुस्सा, भाजपा ने बनाया मुद्दा; जमुई में गालीबाजी पर महिला नेत्रियों का दल आयोग पहुंचा
Thu, 18 Apr 2024 06:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 18 Apr 2024 06:19 PM IST
सार
Bihar : तेजस्वी यादव के चुनावी सभा में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को गाली-गलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। बिहार भाजपा के महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल आयोग से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
आयोग के पास पहुंची भाजपा नेत्री।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
तेजस्वी यादव के चुनावी कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा एनडीए गठबंधन के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता को खुलेआम गाली-गलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। यह मामला अब तुल पकड़ने लगा है। बिहार भाजपा के महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर आरोपी नेता और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारतीय निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, नई दिल्ली तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जमुई से भी की है।
विज्ञापन
चिराग पासवान ने भी जताया दुःख
इस मामले पर सबसे पहले चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह काफी दुखद बात है कि कुछ नेता और कार्यकर्त्ता मेरी मां के बारे में अपशब्द बोल रहे थे लेकिन तेजस्वी यादव ने इसका विरोध नहीं किया। अगर तेजस्वी यादव की जगह मैं होता तो उनको मुंह तोड़ जवाब देता। चिराग पासवान ने कहा कि अगर कोई मेरे सामने राबड़ी देवी को अपशब्द कहता तो मैं चुप नहीं बैठता, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता। क्यों कि तेजस्वी की मां को भी वह अपनी मां की तरह ही मानते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि आज एक बार फिर वाही भाषा शैली देखने को मिली है, फिर उसी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है।इस तरह से मां-बहन को गाली दी जाती है।वह भी तब जब उसके दल का सबसे बड़ा नेता मंच पर मौजूद होता है।
विज्ञापन
क्या लिखा है मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखे गये पत्र में
प्रतिनिधिमंडल ने एक पत्र भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार को सौंपा है, जिसमें यह कहा गया है कि राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जमुई में एक चुनावी सभा के दौरान मंच से और सामने से जमुई के एनडीए गठबंधन के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) के नेता चिराग पासवान और उनकी की मां के खिलाफ न केवल अपशब्दों का इस्तेमाल किया है बल्कि जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल कर हरिजन नेता का खुलेआम अपमान किया है। उन्होंने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा गाली दिखाई और सुनाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन है
पूरी जानकारी आयोग को संज्ञान में देते हुए कहा गया है कि चुनाव के दौरान कोई भी राजनीतिक पार्टी द्वारा जनसभा में इस तरह के जाति सूचक शब्द एवं अपशब्दों का इस्तेमाल करना दण्डनीय अपराध है। इसके अलावा यह चुनाव आयोग द्वारा जारी आचार संहिता का भी उल्लंघन है एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई करने योग्य है ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।
आवेदन के साथ घटना का वीडियो क्लिप भी आयोग को सौंपा
इस घटना से एन.डी.ए. गठबंधन के सभी नेता एवं कार्यकर्ता विशेष कर अनु०जाति को नेताओं एवं कार्यकर्ताओं एवं विशेष कर महिलाओं को काफी दुख पहुंचा है। पत्र के अंत में यथोचित कानूनी कार्रवाई और वीडियो में दिखने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया गया है। आवेदन के साथ घटना का वीडियो क्लिप भी आयोग को सौंपा गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में महिला नेत्री श्रीमति अनामिका सिंह पटेल,डॉ उषा विद्यार्थि,श्रीमति अनामिका पासवान,श्रीमति प्रियंका राज लक्ष्मी, श्रीमति पूनम सिंह, जदयु की श्रीमति अनु प्रिया, श्रीमति रत्ना पुरकायस्थ, अंजुम आरा, श्रीमति रचना, श्रीमति सुरभि ठाकुर एवं श्रीमति पुजा सिंह शामिल थी।