{"_id":"69061df90a79a4558d08a639","slug":"khesari-lal-yadav-says-not-a-leader-but-son-of-chhapra-vows-to-transform-bihar-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: 'मैं नेता नहीं, यहां का बेटा हूं', खेसारी ने कहा- एक बार छपरा बदल दूं, फिर राजनीति छोड़ दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: 'मैं नेता नहीं, यहां का बेटा हूं', खेसारी ने कहा- एक बार छपरा बदल दूं, फिर राजनीति छोड़ दूंगा
Sat, 01 Nov 2025 08:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 01 Nov 2025 08:24 PM IST
सार
भोजपुरी अभिनेता और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने छपरा विधानसभा के ब्रह्मपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला।
विज्ञापन
भोजपुरी सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने शनिवार को छपरा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वे राजनीति को पेशा नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम मानते हैं। खेसारी ने कहा, “मैं नेता नहीं, छपरा का बेटा हूं। राजनीति मेरा व्यवसाय नहीं है। मैं छपरा को बदलने आया हूं। एक बार छपरा बदल दूं, फिर राजनीति से दूर हो जाऊंगा।”
भाजपा के पूर्व सांसद और भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के ‘यादव-मुल्ला’ वाले बयान पर खेसारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “क्या मुसलमानों को यहां रहने का अधिकार नहीं है? बिहार एकता और भाईचारे की धरती है, जहां धर्म के आधार पर किसी को बांटना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
जनसभा में खेसारी ने अपने मशहूर अंदाज में कहा, “हम नेता नहीं, जनता के बेटा हईं। हम छपरा को बदलने आए हैं, आपलोग हमरा साथ दीजिए।” उन्होंने माहौल गर्माते हुए अपना प्रसिद्ध गीत “लालू बिना चालू ई बिहार ना होई” गाया, जिससे समर्थकों में जबरदस्त जोश भर गया। राजद प्रत्याशी ने जनता से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि अगर राजद की सरकार बनी तो बिहार के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और राज्य के भाई-बहन, बेटियों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा, “हम सब नून-रोटी खाएंगे, लेकिन जिंदगी संग बिताएंगे।”
विज्ञापन
पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खेसारी ने सवाल उठाया, “बीस साल पहले गुजरात भी बिहार जैसा था, फिर बिहार में उद्योग क्यों नहीं लगे? आखिर बिहार का क्या कसूर है?” उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने सिर्फ वायदे किए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ। खेसारी ने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में बिहार का विकास केवल भाषणों तक सीमित रहा है। उन्होंने कहा, “जब हम विकास की बात करते हैं तो एनडीए के लोग जंगलराज की बात करने लगते हैं, लेकिन अब जनता सच जान चुकी है।”
सभा के दौरान खेसारी ने कहा कि वे राजनीति में नया चेहरा हैं, लेकिन लोगों का विश्वास जीतकर छपरा को एक नया मॉडल बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “हर क्षेत्र में नंबर वन रहा हूं, राजनीति में भी नंबर वन साबित होकर दिखाऊंगा।”
जनसभा के दौरान जगह-जगह खेसारी के समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा, “बिहार की असली तस्वीर तभी बदलेगी जब युवा ईमानदारी से राजनीति में भागीदारी निभाएंगे।”