फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Siwan Crime: Firing on youth returning after watching fair, narrowly escapes; police engaged in investigation

Bihar Crime: मेला देखकर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 23 Jul 2025 03:56 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 23 Jul 2025 03:56 PM IST
सार

Siwan Crime: पीड़ित बिट्टू कुमार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अचानक कुछ लड़कों ने आकर मुझे घेर लिया, गाली-गलौज करते हुए गोलियां चलाने लगे। मैंने शोर मचाया और दौड़कर किसी तरह खुद को बचाया।

विज्ञापन
Siwan Crime: Firing on youth returning after watching fair, narrowly escapes; police engaged in investigation
दरौंदा थाना सीवान

विस्तार

सीवान जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला दरौंदा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बीती देर रात मेला देखकर लौट रहे एक युवक पर कुछ मनचलों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया और किसी तरह भागकर अपनी जान बचा सका।

विज्ञापन

 
घटना के संबंध में बताया गया है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर पंचायत निवासी बिट्टू कुमार सिंह मंगलवार देर रात एक स्थानीय मेले में घूमने गए थे। मेला देखने के दौरान कुछ मनचलों से उनकी मामूली कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन इसका बदला लेने के इरादे से आरोपियों ने रात में फिर हमला कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election: 'भाजपा वोट का अपहरण करना चाहती है...' SIR का विरोध कर रहे इंडिया गठबंधन ने ऐसा क्यों कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमला चौक के पास घेरकर की फायरिंग
जब बिट्टू कुमार सिंह मेला देखकर देर रात अपने घर लौट रहे थे और कमला चौक के पास पहुंचे, तभी उन्हीं मनचलों ने उन्हें घेर लिया। पहले गाली-गलौज की गई और फिर अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। बिट्टू ने शोर मचाया और दौड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक गोली का खोखा बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गई है।
 
‘जान से मारने की थी पूरी कोशिश’
बिट्टू कुमार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अचानक कुछ लड़कों ने आकर मुझे घेर लिया, गाली-गलौज करते हुए गोलियां चलाने लगे। मैंने शोर मचाया और दौड़कर किसी तरह खुद को बचाया। उन्होंने हमलावरों की पहचान की जानकारी भी पुलिस को दी है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
सीवान में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं से लोग डरे-सहमे
सीवान जिले में इस तरह की घटनाएं अब आम हो गई हैं। महज 15 दिन पहले भगवानपुर में तिहरी हत्या के दौरान भी गोलीबारी हुई थी। इसके अलावा सदर अस्पताल में दो एम्बुलेंस चालकों के बीच विवाद में भी गोली चलाई गई, जिससे एक की जान चली गई।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रेमंड शोरूम में भीषण आग, एसी ब्लास्ट से मची अफरातफरी; फायर ब्रिगेड की टीम ने शीशे तोड़कर पाया काबू
 
थाना प्रभारी ने जताई संदेह की आशंका
इस मामले पर दरौंदा थाना प्रभारी ने बताया कि फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है। सभी बिंदुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed