फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: Uncontrolled bike hits children riding bicycle, one died during treatment; other seriously injured

Bihar: साइकिल सवार बच्चों को अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

Sun, 09 Feb 2025 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Feb 2025 08:16 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में साइकिल सवार बच्चों को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Gopalganj: Uncontrolled bike hits children riding bicycle, one died during treatment; other seriously injured
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के बंगरा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल चला रहे दो बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी वीरेंद्र साह के 10 वर्षीय बेटे अजित कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, मृतक अजित कुमार और उसका चचेरा भाई लवकुश कुमार बंगरा मोड़ के पास साइकिल चला रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से अजित कुमार की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल, गोपालगंज रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही अजित कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम
बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल छा गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अनियंत्रित बाइक चालक की तलाश जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाह तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed