फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   gopalganj rcc bridge collapse ghoghari river workers safe quality investigation

Bihar Bridge Collapse: बिहार में बन रहा पुल गिरा, निर्माण में जुटे मजदूर बाल-बाल बचे; पहले भी कई पुल गिर चुके

Mon, 02 Mar 2026 12:28 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 12:28 PM IST
सार

गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहा लगभग 29 मीटर लंबा आरसीसी पुल ढलाई के दौरान अचानक गिर गया। हादसे में कोई मजदूर घायल नहीं हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री और कमजोर सरिया के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

विज्ञापन
gopalganj rcc bridge collapse ghoghari river workers safe quality investigation
गोपालगंज में निर्माणाधीन आरसीसी पुल ढलाई के दौरान गिरा, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहे आरसीसी पुल का एक हिस्सा ढलाई के दौरान अचानक गिर गया। करीब 29 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2 करोड़ 89 लाख 21 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा था। हादसे के समय वहां काम चल रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई मजदूर उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

ढलाई के दौरान पुल का हिस्सा गिरा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढलाई के समय अचानक तेज आवाज हुई और पुल के स्लैब का एक हिस्सा नीचे धंस गया। देखते ही देखते निर्माणाधीन ढांचा टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री और कमजोर सरिया का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ढलाई के समय ही पुल का हिस्सा ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की

स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक कार्रवाई और निर्माण कार्य रोका गया

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पुल गिरने की घटना पर चर्चा और सवाल

जैसे ही पुल गिरने की जानकारी जिले में फैली, चर्चा का बाजार गर्म हो गया। लोग यह कहने लगे कि हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा पुल और पुलिया बिहार में ही क्यों ढह रही हैं। इस घटना ने निर्माण की गुणवत्ता, निगरानी और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कमजोर सरिया और घटिया सामग्री के कारण ढलाई के समय स्लैब का हिस्सा गिर पड़ा। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुल का निर्माण रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed