फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: Rani Devi and Virendra Pandit became unopposed chief and Deputy Chief in Phulvariya

Bihar: फुलवरिया में निर्विरोध प्रमुख बने रानी देवी और उप प्रमुख वीरेंद्र पंडित, रोक हटने के बाद हुए थे चुनाव

Tue, 11 Jun 2024 07:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Jun 2024 07:39 PM IST
सार

Gopalganj News: निर्विरोध प्रमुख बनने के बाद रानी देवी द्वारा कहा गया कि जो कार्य जनता के हित में अब तक नहीं हुआ है, उसे अति शीघ्र ही किया जाएगा।

विज्ञापन
Gopalganj News: Rani Devi and Virendra Pandit became unopposed chief and Deputy Chief in Phulvariya
अदालत के निर्देश पर मंगलवार को चुनाव कराए गए थे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड प्रमुख पद और उप प्रमुख पद के लिए न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक हटने के बाद मंगलवार को दोनों पदों के लिए हथुआ अनुमंडलीय सभागार में चुनाव कराया गया। इसमें बीडीसी सदस्य रानी देवी निर्विरोध प्रमुख पद के लिए चुनी गईं। जबकि बीडीसी सदस्य वीरेंद्र पंडित निर्विरोध उप प्रमुख पद के लिए चुने गए। प्रमुख पद और उप प्रमुख पद निर्विरोध चुनाव संपन्न होने की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थक ढोल बजाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई देने लगे। वहीं, निर्विरोध प्रमुख पद के लिए चुनी गई रानी देवी और निर्विरोध उप प्रमुख पद के लिए चुने गए वीरेंद्र पंडित को एडीएम और एसडीएम द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

विज्ञापन

 
इसके बाद प्रमुख रानी देवी का काफिला प्रखंड मुख्यालय फुलवरिया पहुंचा। जहां प्रमुख कार्यालय में प्रमुख की रखी गई कुर्सी पर बैठीं। साथ ही एक-दूसरे को बीडीसी सदस्यों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद प्रमुख ने अपने सदस्य तबस्सुम आरा, इंदु देवी, प्रभावती देवी, फातिमा बेगम, छठु साह, विनय गुप्ता, पप्पू राम और आशा देवी के साथ बीडीओ पूजा कुमारी से मुलाकात की।
विज्ञापन

 

Gopalganj News: Rani Devi and Virendra Pandit became unopposed chief and Deputy Chief in Phulvariya
अदालत के निर्देश पर मंगलवार को चुनाव कराए गए थे - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि प्रमुख पद के लिए 30 दिसंबर 2023 को रानी देवी द्वारा तत्कालीन प्रमुख मुन्नी खातून और उप प्रमुख रंजना कुमारी तिवारी के खिलाफ अविश्वास लाया गया था। इसके बाद 12 जनवरी 2024 को अविश्वास पारित हो गया। इसके बाद सात फरवरी को चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई। इसी बीच छह फरवरी को उच्च न्यायालय द्वारा चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। फिर पुनः 28 मार्च को चुनाव का आदेश जारी हुआ। इसके बाद पुनः रोक लगा दी गई।

इसके बाद न्यायालय द्वारा पुनः 11 जून को चुनाव कराने का निर्देश जारी किया गया। उसके तहत मंगलवार को हथुआ अनुमंडलीय सभागार में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जहां प्रमुख पद के लिए रानी देवी और उप प्रमुख पद के लिए वीरेंद्र पंडित निर्विरोध चुन लिए गए। निर्विरोध प्रमुख बनने के बाद रानी देवी द्वारा कहा गया कि जो कार्य जनता के हित में अब तक नहीं हुआ है, उसे अति शीघ्र ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed