फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: Fierce fighting broke out between 2 parties over land dispute, woman died, one critical

Bihar News: भू विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पांच घायलों में से महिला की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 22 Jun 2024 05:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Jun 2024 05:46 PM IST
सार

Gopalganj News: हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। एक महिला की मौत हुई है, चार लोग जख्मी हैं। फिलहाल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Gopalganj News: Fierce fighting broke out between 2 parties over land dispute, woman died, one critical
अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट मामले में एक पक्ष से पांच लोग जख्मी हो गए, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है। मृतका की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी भरदुल कुशवाहा की पत्नी ललिता देवी (45) के तौर पर की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, भरदुल कुशवाहा और उनके पड़ोसियों के बीच पुराना जमीन विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार को ललिता देवी (मृतका) की जमीन पर आरोपियों द्वारा मेड़ बांधी जा रही थी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने ललिता देवी को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति समेत अन्य चार लोगों से भी मारपीट की गई। उसके बाद परिजन सभी घायल लोगों को लेकर तत्काल कटेया रेफरल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचे ही डॉक्टर ने जांच के बाद ललिता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने बताया कि हम लोग अपने नाना मनोहर सिंह के जमीन पर बसे हैं। लेकिन पड़ोसी हम लोगों की जमीन पर अपना कब्जा करना चाहते हैं। आज हम लोगों के खेत पर आरोपी जबरन मेड़ बना रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की, जिसमें भरदुल कुशवाहा, राम ईश्वर कुशवाहा, समदेइया देवी और लालजी कुशवाहा जख्मी हो गए। जबकि ललिता देवी की मौत हो गई। वहीं, भरदुल कुशवाहा की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। एक महिला की मौत हुई है, चार लोग जख्मी हैं। फिलहाल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed