फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: Bike crashes into parked truck in Gorakhpur, teacher's son died, a young man injured

Bihar: खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक... शिक्षक पुत्र की मौत, एक युवक घायल; गोरखपुर के हादसे से गोपालगंज में मातम

Sat, 28 Dec 2024 02:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Dec 2024 02:55 PM IST
सार

Gopalganj News: यूपी के गोरखपुर में हुए हादसे में गोपालगंज के एक शिक्षक के बेटे की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस घटना का जिम्मेदार प्रशासन की लापरवाही को बताया है।

विज्ञापन
Gopalganj News: Bike crashes into parked truck in Gorakhpur, teacher's son died, a young man injured
मृतक अंकित गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुए एक सड़क हादसे ने बिहार के गोपालगंज जिले के विजईपुर थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में मातम फैला दिया है। इस हादसे में अंकित गुप्ता (28) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथी धीरज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 
हादसे का विवरण
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को सुमेरपुर गांव निवासी धीरज शर्मा और अंकित गुप्ता बाइक से गोरखपुर किसी काम से जा रहे थे। जब वे तरकुलहा बाजार से आगे बढ़े, तो रास्ते पर खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। बुलेट चला रहे अंकित गुप्ता ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को गोरखपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अंकित गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि धीरज शर्मा का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, अंकित गुप्ता विजईपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय महुआवा में शिक्षक के पद पर तैनात जितेंद्र गुप्ता के बेटे थे। परिवार में अंकित को एक होनहार और प्यारा बेटा माना जाता था। उनकी असमय मौत की खबर से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

 
परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। जैसे ही अंकित के पिता और अन्य परिजनों को यह दुखद खबर मिली, वे तुरंत गोरखपुर रवाना हो गए। घर पर मातम का माहौल है और परिजन फूट-फूट कर रो रहे हैं। वहीं, दुर्घटना में घायल धीरज शर्मा का गोरखपुर में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। धीरज मृतक अंकित के करीबी दोस्त थे और बाइक पर पीछे बैठे हुए सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा सड़क पर खड़े ट्रक के कारण हुआ। ऐसे वाहनों को लेकर प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, मृतक अंकित के पिता एक शिक्षक होने के नाते क्षेत्र में जाने-माने व्यक्ति हैं। उनके बेटे की मौत की खबर से स्थानीय शिक्षक समुदाय और गांव के लोग भी शोकाकुल हैं।

 
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed