फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: 3 girl students and one boy student fainted while studying in classroom due to humid heat

Bihar News: उमस भरी गर्मी से पढ़ाई कर रही तीन छात्राएं और एक छात्र हुए बेहोश, गोपालगंज के सरकारी स्कूल की घटना

Fri, 19 Jul 2024 05:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Jul 2024 05:19 PM IST
सार

Gopalganj News: विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी आदेश के अनुसार विद्यालय का समय सुबह नौ बजे से शाम 4:30 बजे तक किया गया है। सूर्योदय के तुरंत बाद से ही गर्मी प्रचंड रूप धारण कर लेती है। नतीजन छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
Gopalganj News: 3 girl students and one boy student fainted while studying in classroom due to humid heat
स्कूल में बेहोश हुई छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आषाढ़ के महीने में पड़ रही भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त है। भीषण गर्मी के प्रभाव से आम लोग तो परेशान हैं ही, लेकिन स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य खासा प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझवलिया में पढ़ाई के समय तीसरी घंटी में अलग-अलग वर्ग की कक्षाओं में तीन छात्राएं और एक छात्र बेहोश होकर गिर पड़े। एक साथ चार बच्चों के बेहोश होकर गिरने से विद्यालय में अफरातफरी का माहौल हो गया। अन्य बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक भी घबरा गए।

विज्ञापन

 
विद्यालय में प्राथमिक इलाज के बाद आनन-फानन में तीनों बीमार छात्राओं और एक छात्र को तत्काल पीएचसी पंचदेवरी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा किए गए इलाज के बाद उनका स्वास्थ्य सामान्य है।
विज्ञापन


विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार राय, जयपाल टुडू और तारकेश्वर मिश्र ने बताया कि विद्यालय की तीसरी घंटी चल रही थी। उसी दौरान कक्षा नौ की छात्रा चांदनी कुमारी चक्कर खाकर गिर गई। विद्यालय के शिक्षक और बच्चे कुछ समझ पाते उससे पूर्व कक्षा नौ के ही एक और छात्र वृज राम, वर्ग आठ की छात्रा ज्योति कुमारी और वर्ग 10 की छात्रा सुनीता कुमारी भी कक्षा में बेहोश होकर गिर गए। अचानक हुई इस घटना से विद्यालय में हड़कंप मच गया। सभी बच्चे डर गए। चारों बेहोश हुए बच्चों को विद्यालय में प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल स्वास्थ्य लाभ के लिए पीएचसी पंचदेवरी लाया गया। जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों छात्रों को खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी आदेश के अनुसार विद्यालय का समय सुबह नौ बजे से शाम 4:30 बजे तक किया गया है। सूर्योदय के तुरंत बाद से ही गर्मी प्रचंड रूप धारण कर लेती है। नतीजन छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed