{"_id":"65bced547ac7bcd962010c6d","slug":"gopalganj-five-miscreants-looted-cash-from-office-of-a-private-finance-company-then-shot-employee-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पांच बदमाशों ने निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में धावा बोला; नकदी लूटी फिर कर्मी को गोली मारकर हुए चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पांच बदमाशों ने निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में धावा बोला; नकदी लूटी फिर कर्मी को गोली मारकर हुए चंपत
Fri, 02 Feb 2024 06:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 02 Feb 2024 06:55 PM IST
सार
Gopalganj Hindi News: गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि आज सुबह 10 बजे नगर थाना क्षेत्र के बंजारी में दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने निजी फाइनेंस में लूट का प्रयास किया। असफल होने पर अपराधी एक कर्मी के पैर में गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर निजी फाइनेंस कंपनी का घायल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गोपालगंज में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर निजी फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर एक कर्मी के पैर में गोली मार दी। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ पर शुक्रवार को यह घटना घटी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ पर दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने श्रीराम फाइनेंस के ऑफिस पर धावा बोल दिया। इस दौरान अपराधियों ने कर्मियों पर पिस्तौल सटाकर 10 हजार रुपये लूट लिए। इसी दौरान इस घटना का विरोध करने पर एक कर्मी बबलू कुमार को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि आज सुबह 10 बजे नगर थाना क्षेत्र के बंजारी में दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने निजी फाइनेंस में लूट का प्रयास किया। असफल होने पर अपराधी एक कर्मी के पैर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन