फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: Fake Jamabandi case of bus stand land, DM ordered to register FIR against land mafia and officials

Bihar: बस स्टैंड की जमीन की फर्जी जमाबंदी मामले में DM सख्त, भू-माफिया और अधिकारियों पर FIR दर्ज करने का आदेश

Wed, 18 Sep 2024 07:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Sep 2024 07:39 PM IST
सार

Gopalganj News: डीएम मकसूद आलम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम अन्य अधिकारियों के लिए भी एक सख्त संदेश होगा कि भ्रष्टाचार या अनियमितता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Gopalganj: Fake Jamabandi case of bus stand land, DM ordered to register FIR against land mafia and officials
राजेंद्र बस अड्डा, गोपालगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज शहर के बहुचर्चित बस स्टैंड जमीन की फर्जी जमाबंदी मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने इस मामले में तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ), राजस्व अधिकारी (सीआई), कर्मचारियों और एक भू-माफिया पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई के बाद अंचल विभाग में हड़कंप मच गया है। साथ ही जिले के अन्य प्रखंडों में भूमि मामलों में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोहों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन

 
यह मामला तब सामने आया जब भू-माफियाओं ने नगर परिषद के राजेंद्र बस अड्डा, जिसकी कीमत अरबों रुपये है, पर अवैध रूप से जमाबंदी करा ली थी। इस घोटाले का पर्दाफाश तब हुआ जब अमर उजाला ने गहराई से पड़ताल कर फर्जी जमाबंदी के दस्तावेजों को उजागर किया। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत जांच का आदेश दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



 
डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम अन्य अधिकारियों के लिए भी एक सख्त संदेश होगा कि भ्रष्टाचार या अनियमितता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में भूमि संबंधी मामलों में हेरा-फेरी रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed