फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj Crime News Acid Attack on Entire Family Over Temple Construction Dispute One Died

Acid Attack: मंदिर बनाने वाले के पूरे परिवार पर तेजाब फेंका, एक की मौत; बिहार के गोपालगंज में घटना से तनाव

Tue, 12 Mar 2024 12:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Mar 2024 12:42 PM IST
सार

Acid Attack: जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर गांव में मंदिर बनवाने के विवाद को लेकर एक परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया गया। इस हमले में मंदिर के निर्माणकर्ता कप्तान साह की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और दूसरे पक्ष से भी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Gopalganj Crime News Acid Attack on Entire Family Over Temple Construction Dispute One Died
मंदिर बनाने वाले के पूरे परिवार पर तेजाब फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में मंदिर बनाने के विवाद में एक परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया गया। तेजाब से झुलसे रितेश पूरी और मनीष पूरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्ष में तनाव व्याप्त है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 42 वर्षीय कप्तान साह के रूप में की गई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की टीम कैंप की हुई है। बताया जाता है कि मृतक कप्तान साह मछागर गांव में बजरंग बली का मंदिर बनवा रहे थे। इसका विरोध पड़ोसी और वार्ड सदस्य निर्भय पुरी कर रहे थे। इससे पूर्व में भी दीपावली के दिन भी मंदिर बनवाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर 
बताया जाता है की सोमवार की रात पड़ोसियों ने तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें कप्तान साह की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, तेजाब के हमले में दूसरे पक्ष से मनीष पूरी और रितेश पूरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ राहुल रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed