फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: CPIML Badlo Bihar Nyay Yatra started, raised questions on claims of Nitish govt of Mahagathbandhan

Bihar: CPI (ML) की ‘बदलो बिहार न्याय यात्रा’ गोपालगंज से शुरू, महागठबंधन की नीतीश सरकार के दावों पर उठाए सवाल

Wed, 16 Oct 2024 08:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Oct 2024 08:40 PM IST
सार

Gopalganj News: जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने एनडीए की नीतीश सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार के राज में दलितों, मुस्लिमों और गरीबों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और हाशिए पर पड़े लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
Gopalganj: CPIML Badlo Bihar Nyay Yatra started, raised questions on claims of Nitish govt of Mahagathbandhan
भाकपा माले ने शुरू की बदलो बिहार न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायपूर्ण नए बिहार के निर्माण की दिशा में भाकपा माले की ‘बदलो बिहार न्याय यात्रा’ की शुरुआत बुधवार को गोपालगंज के कटेया से हुई। इस यात्रा की शुरुआत से पहले एक जन संवाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों पदयात्रियों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

 
जन संवाद सभा का महत्व
सभा को संबोधित करते हुए जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने एनडीए की नीतीश सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार के राज में दलितों, मुस्लिमों और गरीबों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और हाशिए पर पड़े लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने महागठबंधन की सत्रह महीने की सरकार के दौरान नीतीश कुमार द्वारा किए गए वादों को याद करते हुए कहा कि सरकार ने गरीबों के हित में जो घोषणाएं की थीं, वे अब भुला दी गई हैं। कुशवाहा ने यह भी बताया कि माले के समर्थन से बनी सरकार ने आर्थिक गणना के आधार पर 72,000 रुपये से कम आमदनी वाले 95 लाख परिवारों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी, लेकिन अब वह वादा भी भुला दिया गया है।
विज्ञापन

 
यात्रा में किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र और युवा शामिल
माले के सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने बताया कि जन संवाद सभा के बाद, कटेया बाजार से बदलो बिहार न्याय यात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दरौली के विधायक सत्यदेव राम कर रहे हैं। यात्रा में किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र और युवा शामिल हैं। यात्रा दल के साथ एक प्रचार वाहन भी चल रहा है, जो लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रा के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दे रहा है और जोशीले नारे लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जन संवाद यात्रा का कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, यह यात्रा आठ दिनों तक चलेगी, जो भोरे, मैरवां, दरौली, एकमा और सीवान होते हुए 23 अक्तूबर को छपरा पहुंचेगी। यात्रा का समापन 27 अक्तूबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित न्याय सम्मेलन के जरिए किया जाएगा। यात्रा में शामिल नेताओं में जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा, छपरा गोपालगंज के माले जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया, सिवान के जिला सचिव हंसनाथ राम, महिला नेता सोहिल गुप्ता और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed