फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: beating youth after asking about religion alleges uproar as soon as video surfaced social harmony

Bihar News: धर्म पूछकर युवक को पीटने का आरोप, वीडियो सामने आते ही मचा बवाल; SP ने मौके पर पहुंच संभाला मोर्चा

Mon, 18 Aug 2025 03:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Aug 2025 03:21 PM IST
सार

Gopalganj News: पीड़ित युवक ने नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि जिस आईडी से घटना का वीडियो वायरल किया गया है, उस पर पहले से भी कई ऐसे वीडियो मौजूद हैं, जिनमें धर्म पूछकर युवकों से मारपीट की घटनाएं दर्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Gopalganj: beating youth after asking about religion alleges uproar as soon as video surfaced social harmony
सामाजिक सौहार्द बिगड़ने से बचाने के लिए चौकस हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। 12 अगस्त को चितु टोला निवासी बिगू कुमार साह ने आरोप लगाया कि बायपास सड़क से जाते समय इरफान और उसके आठ से दस साथी उसे जबरन उठाकर फतहा दरगाह ले गए और वहां धर्म पूछकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राजद MP-MLA के बॉडीगार्ड आपस में भिड़े, फिर जो हुआ किसी को उम्मीद न थी
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, तनाव का माहौल
पीड़ित ने नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि जिस आईडी से घटना का वीडियो वायरल किया गया है, उस पर पहले से भी कई ऐसे वीडियो मौजूद हैं, जिनमें धर्म पूछकर युवकों से मारपीट की घटनाएं दर्ज हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे जिले में तनाव का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विभिन्न संगठनों और नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की सुनियोजित कोशिश है। पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय और विधायक कुसुम देवी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

 
एसपी पहुंचे घटनास्थल, दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अवधेश दीक्षित खुद चितु टोला गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को बिगू कुमार की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। एसपी ने यह भी खुलासा किया कि 15 दिन पहले उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में अकरम परवेज और शोहराब अली के साथ भी मारपीट की गई थी। दोनों घटनाओं से जुड़े वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar: 'सरकार पैसा नहीं देती, बिना शराब पिए पोस्टमार्टम न होता... 2 हजार मिलेगा तभी होगा', बयान पर मचा बवाल
 
उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है। अब तक कई ऐसे अकाउंट की पहचान की गई है जिन पर भड़काऊ और सांप्रदायिक पोस्ट किए गए हैं। इन अकाउंट्स के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed