फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gopalganj: A truck crushed driver and Khalasi who were changing wheel of a truck on roadside, one person died

Bihar: सड़क किनारे गाड़ी का पहिया बदल रहे चालक-खलासी को ट्रक ने रौंदा, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Mon, 15 Apr 2024 05:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Apr 2024 05:38 PM IST
सार

Gopalganj Accident: गोपालगंज में सड़क किनारे ट्रक का पहिया बदल रहे चालक और खलासी को दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में चालक की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए दोनों लोग यूपी निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Gopalganj: A truck crushed driver and Khalasi who were changing wheel of a truck on roadside, one person died
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा-पकड़ी मार्ग एसएच 90 पर चौरसिया लाइन होटल के पास एक सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है। जबकि उसी ट्रक का खलासी बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन सिंह ने अविलंब पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा। जहां पाया कि ट्रक ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि खलासी को इलाज के लिए पुलिस ने उठाकर सीएचसी में भर्ती करवाया। वहीं जिस ट्रक से टक्कर लगी थी, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया। मामले में मृत ड्राइवर के पिता रामदास यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मृतक के पिता ने प्राथमिकी में बताया कि ट्रक की टक्कर लगने से उसके बेटे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बुजुर्ग निवासी मनोज यादव (30) की मौत हो गई है। वहीं, गौरी बाजार निवासी खलासी कृष्ण यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया है। यह घटना रविवार की देर रात में घटी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मनोज यादव अपना लोडेड ट्रक लेकर राजापट्टी कोठी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पंचर हो जाने की स्थिति में ट्रक को सड़क किनारे लगाकर उसका पहिया बदल रहा था। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे दूसरे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस उसके ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, जिस ट्रक के चालक की मौत हो गई, उस गाड़ी के मालिक को बुलाया गया। उसके बाद वह अपने ट्रक को गंतव्य तक ले गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में ट्रक मालिक और अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed