फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: A friend killed his friend by stabbing him for just five rupees worth of Kurkure Namkeen

Crime: गोपालगंज पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा, महज पांच रुपये के कुरकुरे के लिए दोस्त ने ली थी जान

Tue, 06 Aug 2024 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 06 Aug 2024 07:21 PM IST
सार

Gopalganj News: एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि इस कांड का आरोपी कीर्तिमान कुमार है। उसके द्वारा दोस्त की हत्या की गई है। पुलिस ने इस हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Gopalganj: A friend killed his friend by stabbing him for just five rupees worth of Kurkure Namkeen
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में रविवार की रात में एसपी आवास के नजदीक नेशनल हाईवे पर हुई अश्विनी कुमार सोनी उर्फ सावन कुमार की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार की शाम कांड को लेकर सदर एसडीपीओ प्रांजल ने नगर थाना इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि इस कांड का आरोपी कीर्तिमान कुमार है, जो हजियापुर वार्ड-8 निवासी कृष्णा शाह का बेटा है। उसके द्वारा दोस्त की हत्या की गई है। पुलिस ने इस हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस हत्या को लेकर जो कारण बताया, वह चौंकाने वाला है। महज पांच रुपये के कुरकुरे नमकीन के लिए दोस्त ने ही दोस्त की चाकू से गोद कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी कीर्तिमान कुमार का कहना है कि अश्विनी कुमार सोनी (मृतक) कुरकुरे का पैकेट लेकर जा रहा था। इसी पैकेट में से एक पैकेट कीर्तिमान द्वारा अश्विनी के हाथ से छीन लिया गया, क्योंकि दोनों दोस्त थे। महज इसी बात पर अश्विनी ने नाराज होकर कुछ बोल दिया। फिर दोनों में गाली-गलौज होने लगी। इसी गाली गलौज के बाद गुस्साए कीर्तिमान ने चाकू निकाल कर सावन कुमार की हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर पुलिस ने लोगों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के बाद समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया था। उसके बाद एसडीपीओ सदर प्रांजल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली। आरोपी से पूछताछ में पूरा मामला साफ हो गया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed