{"_id":"66a4d3bc74e1b29f9e0b4cfa","slug":"gopalganj-2-people-died-of-suffocation-while-opening-centering-of-toilet-tank-2-people-also-died-8-days-ago-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शौचालय की टंकी की सेंटरिंग खोलते वक्त दम घुटने से दो लोगों की मौत, आठ दिन पहले भी दो ने गंवाई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शौचालय की टंकी की सेंटरिंग खोलते वक्त दम घुटने से दो लोगों की मौत, आठ दिन पहले भी दो ने गंवाई थी जान
Sat, 27 Jul 2024 04:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:32 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में एक बार फिर शौचालय की टंकी की सेंटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। आठ दिन पहले भी इसी तरह की घटना हुई। ऐसी घटनाओं से न तो लोग चेत रहे और न ही प्रशासन।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव में शौचालय की टंकी की सेंटरिंग खोलते वक्त दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरी घटना मीरगंज थाना के बड़कागांव कोल्ड स्टोरेज के पास की है। मृतकों की पहचान जिले के फुलवरिया थानाक्षेत्र के तुरकहा गांव निवासी रंजन राम और पवन महतो के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मीरगंज थानाक्षेत्र के बड़कागांव निवासी असलम मियां अपने घर में शौचालय बनवा रहे थे। दोनों मजदूर रंजन राम और पवन महतो शौचालय की टंकी की अंदर घुसकर सेंटरिंग हटा रहे थे। उसी दौरान दम घुटने से दोनों मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजकर मामले की जांच में जुट गई। गौरतलब है कि इसके एक सप्ताह पूर्व भी मांझा थानाक्षेत्र के फुलवरिया में शौचालय की सेंटरिंग खोलने के दौरान दो लोगों की मौत गई थी। फिर भी लोग इन घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं। शौचालय की सेंटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से मौत की खबर लगातार मिल रही है। फिर भी जिला प्रशासन आम लोगों से इससे बचने की अपील नहीं कर रहा है। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले पर लोगों को प्रशिक्षित करे कि किस तरह से शौचालय की टंकी का निर्माण किया जाए, ताकि इन घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन