फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopaganj: Body of a person who had gone to his relative's house found in suspicious circumstances

Bihar News: रिश्तेदार के यहां गए व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 16 Dec 2024 09:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 16 Dec 2024 09:07 PM IST
सार

Gopaganj News: रिश्तेदार के यहां गए शख्स का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस घटना से सात बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gopaganj: Body of a person who had gone to his relative's house found in suspicious circumstances
शोक में डूबा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहनियां गांव निवासी 55 वर्षीय राम पूजन राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कटेया थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के पास चंवर में पाया गया। इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
रिश्तेदार के यहां गए थे, चंवर में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, राम पूजन राम रविवार को गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। सोमवार सुबह उनका शव मझवलिया गांव के चंवर में मिलने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

 
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
राम पूजन राम सात बच्चों (चार बेटियों और तीन बेटे) के पिता थे। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी मौत से परिवार पर गहरा संकट छा गया है। घर में चीख-पुकार मची है और आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अभी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राम पूजन राम की मौत कैसे हुई। पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

 
गांव में छाया मातम
इस घटना से तिवारी मटिहनियां गांव में शोक का माहौल है। राम पूजन राम की असामयिक मौत ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजन जल्द से जल्द इस मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed