{"_id":"667425202ac83709540919f7","slug":"fir-lodged-against-land-dealer-in-the-case-of-murder-of-court-employee-in-broad-daylight-in-siwan-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में कोर्ट कर्मचारी की दिनदहाड़े हुई थी हत्या, जमीन कारोबारी मुन्ना चौधरी पर FIR दर्ज; भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में कोर्ट कर्मचारी की दिनदहाड़े हुई थी हत्या, जमीन कारोबारी मुन्ना चौधरी पर FIR दर्ज; भेजे गए जेल
Thu, 20 Jun 2024 06:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:18 PM IST
सार
Bihar: सीवान में कोर्ट कर्मचारी की दिनदहाड़े हुई हत्या मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में मृतक के भाई के आवेदन पर पुलिस ने जमीन कारोबारी मुन्ना चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सीवान में कोर्ट कर्मचारी की हत्या मामला
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के छोटपुर गांव के पास कल दिनांक 20 जून को एक एडीजे वन के स्टाफ की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना उस वक्त घटित हुई थी, जब मृतक गोल्डेन कुमार अपनी सिस्टर को एग्जाम दिलाने गया था। ,
विज्ञापन
पुलिस को दिए गए आवेदन में जमीन कारोबारी मुन्ना चौधरी समेत उनके पिता एवं उनके पुत्र पर को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मृतक के भाई ने लिखा है कि जमीन कारोबारी मुन्ना चौधरी से पुरानी जमीन का विवाद चल रहा है। उसी जमीन पर मृतक का घर है। जिसपर मुन्ना चौधरी उर्फ अजय चौधरी पिता इंद्रदेव चौधरी द्वारा बल प्रयोग कर हटा दिया गया था। इसी को लेकर उनसे झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
कल यानी 20 जून को हत्या के बाद मृतक के परिजनों द्वारा प्रशासन से शिकायत कि गयी थी, जिसके बाद जमीन कारोबारी मुन्ना चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और आज मुन्ना चौधरी पर एफआईआर भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन