फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Crime: Police team which reached to arrest liquor smugglers in Gopalganj was attacked, one policeman injured

Bihar Crime: गोपालगंज में शराब तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

Sun, 02 Jun 2024 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Jun 2024 07:41 PM IST
सार

Gopalganj Crime: पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस शराब माफिया सुरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। गिरफ्तारी के दौरान उसके परिवार के लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिससे एक पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Crime: Police team which reached to arrest liquor smugglers in Gopalganj was attacked, one policeman injured
अस्पताल में इलाजरत घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले में शराब मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया। इस हमले में डायल 112 की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि चालक जख्मी हो गया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए थावे प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह घटना थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला स्थित ओवरब्रिज के नीचे की है। वहीं, घायल चालक की पहचान शंभू नाथ सिंह के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात थावे थाना पुलिस और डायल 112 की संयुक्त टीम शराब मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विदेशी टोला स्थित उसके घर पहुंची। इसी बीच आरोपी को बचाने के लिए उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। वहीं, अक्रोशित लोगों ने डायल 112 की दो गाड़ियों को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में डायल 112 की एक गाड़ी के चालक शंभू नाथ सिंह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सूचना के आधार पर थावे थाना पुलिस और डायल 112 की टीम विदेशी टोला गांव निवासी शराब माफिया सुरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। सुरेंद्र यादव शराब कांड का वांछित आरोपी है और शराब के कांड में पूर्व में जेल भी जा चुका है। गिरफ्तारी के दौरान उसके परिवार के लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिससे एक पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं। चालक की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमला करने वालों में से एक नागेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। किसी भी सूरत में पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हमला करने वालों का पता लगाया जा रहा है, पहचान करने के बाद सभी पर कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed