{"_id":"6735be17289c813f37086969","slug":"crime-in-bihar-young-man-was-beaten-to-death-in-chhapra-and-after-his-death-he-was-also-given-electric-shock-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Bihar: युवक की पीट-पीट कर हत्या, मरने के बाद इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Bihar: युवक की पीट-पीट कर हत्या, मरने के बाद इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया
Thu, 14 Nov 2024 02:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:38 PM IST
सार
बिहार के छपरा में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। युवक की मौत के बाद उसको इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया गया। मामला पैक्स चुनाव को जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि मृतक अपने पिता का चुनावी कमान संभाल रखा था।
विज्ञापन
मुफ्फसील थाना, सारण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरा में मृतक के घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना मुफ्फसील थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहड़ी पंचायत के डुमरिया गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी मनिंदर सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अभिकांत राय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृत युवक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान देखे जाने से ऐसा लग रहा है कि बेरहमी से पीट- पीट कर हत्या करने के साथ ही करंट का शॉट देकर निर्मम तरीके से हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार, बताया गया कि देर रात को दोस्तों के बुलाने पर अभिकांत राय उर्फ कुनू अपने घर से गया था। लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। वहीं, आज यानी गुरुवार की सुबह में उसका शव गांव के खेत से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि अभिकांत बुधवार के दिन देर रात में खाना खाकर घर पर बैठा हुआ था। तभी गांव के कुछ युवकों द्वारा फोन कर बुलाया गया। फोन से बात करने के बाद चला गया। जबकि देर रात तक घर नहीं लौटा तो काफी खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, अहले सुबह घर से मात्र दो से तीन सौ मीटर की दूरी पर उसका शव खेत से बरामद किया गया है। अभिकांत के शरीर पर गहरे जख्म का निशान आसानी से देखा जा सकता है। शव देखने से यही लग रहा है कि उसके साथ पहले जमकर पिटाई की गई है। उसके बाद करंट का शॉर्ट लगाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में संबंधित मुफ्फसील थाने के थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के खेत से 24 वर्षीय एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। हालांकि, इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनके साथ सख़्ती से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक के पिता मनिंदर राय पूर्व में पैक्स अध्यक्ष रह चुके हैं। लेकिन इस बार फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसको लेकर मृतक अभिकांत पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ था। हालांकि, मृतक छठ पूजा से पहले अपने घर आया हुआ था। क्योंकि राज्य के बाहर हैदराबाद में नौकरी करता था, जबकि चुनाव के बाद फिर वापस अपने नौकरी पर चला जाता, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।