फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Crime In Bihar Three people were shot in firing incident between two parties in mutual dispute in Gopalganj

Crime In Bihar: आपसी विवाद में हुई दो पक्षों के बीच फायरिंग, घटना में तीन लोगों को लगी गोली

Thu, 02 Jan 2025 02:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 02:29 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले में आपसी विवाद में हुई दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना में तीन लोगों को गोली लग गई। गोली लगने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Crime In Bihar Three people were shot in firing incident between two parties in mutual dispute in Gopalganj
घायलों को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के निमुईया गांव के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में अचानक फायरिंग होने लगी। इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है। गोली लगने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सहलादपुर गांव निवासी रमाकांत यादव, अरविंद यादव और संदीप यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सहलादपुर गांव निवासी रमाकांत यादव बुधवार की देर शाम अपने खेत में गए थे। इसी बीच गाड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें मारपीट हुई और उसके बाद फायरिंग होने लगी। फायरिंग की घटना में तीन लोगों को गोली लग गई। फिलहाल, रामाकांत यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गोपालगंज से पटना के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले को लेकर एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा है कि गाड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इसमें निवर्तमान बीडीसी बीरबल यादव ने फायरिंग की है। घटना में संदीप यादव और अरविंद यादव सामान्य रूप से घायल हैं। वहीं, रमाकांत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed