फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Crime in Bihar terror of thieves is at its peak in Gopalganj lakhs of rupees stolen from gold and clothes shop

Crime in Bihar: चरम सीमा पर चोरों का आतंक, सोने और कपड़े की दुकान से लाखों रुपये की चोरी

Thu, 23 Jan 2025 03:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 03:14 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज में चोरों का आतंक चरम सीमा पर है। सोने और कपड़े की दुकान से लाखों रुपये की चोरी की गई है।

विज्ञापन
Crime in Bihar terror of thieves is at its peak in Gopalganj lakhs of rupees stolen from gold and clothes shop
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार स्थित स्टेट बैंक के पास अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को अपना निशाना बनाया है। सोना कारोबारी संजय सोनी और कपड़ा व्यवसायी संदीप कुमार की दुकान से लाखों रुपये के सामानों की चोरी कर ली है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार निवासी स्वर्ण कारोबारी संजय सोनी और कपड़ा व्यवसायी संदीप कुमार बुधवार शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार की सुबह जब वे अपना दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं, दुकान में रखे सोने चांदी के आभूषण, बर्तन और नकद रुपये गायब थे। वहीं, कपड़ा व्यवसायी संदीप कुमार की दुकान की दीवार पीछे से काटकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला था।
विज्ञापन


विदित हो कि दो दिन पूर्व ही इसी बाजार में सोनी ज्वेलर्स की दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दी गई थी। अभी इसकी जांच चल ही रही थी। तब तक एक ही रात दो दुकानों में चोरों ने चोरी कर व्यवसायियों को दहशत में डाल दिया है। बाजार के व्यवसायी दहशत के माहौल में जी रहे हैं। वहीं, इस मामले में कुचायकोट थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है। बहुत जल्द चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और चोरी के सारे सामान बरामद कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed