फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Crime Accused of raping minor girl arrested from Siwan, car collided with tree while returning to Chhattisgarh

Crime: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी सीवान से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ लौटते वक्त पेड़ से टकराई पुलिस जीप

Sun, 21 Jul 2024 01:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Jul 2024 01:08 PM IST
सार

Crime News: एएसआई राजेश मणि ने बताया कि 376 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस टीम सीवान पहुंची थी, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी रोहन शर्मा को गिरफ्तार को दुर्ग अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
Crime Accused of raping minor girl arrested from Siwan, car collided with tree while returning to Chhattisgarh
पुलिस आरोपी को लेकर दुर्ग रवाना हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग छात्रा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के फरार आरोपी छात्र को छत्तीसगढ़ पुलिस ने सीवान से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन छत्तीसगढ़ लौटने के दौरान सीवान में पुलिस जीप पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पुलिस टीम समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का आरोपी बी फार्मा का छात्र है। मामला पॉक्सो एक्ट का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी बृजेश शर्मा का बेटा रोहन शर्मा (19) छत्तीसगढ़ के भिलाई  थाना क्षेत्र के दुर्ग में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। वहां वह तालपुरी क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। इसी दौरान रोहन ने उसके साथ पढ़ने वाली एक छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर शादी का वादा किया। फिर नाबालिग छात्रा से लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस सिलसिले में जब छात्रा गर्भवती हो गई तो रोहन वहां से फरार हो गया और अपने घर दरौली गांव जाकर छिप गया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर रोहन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जब सीवान से पुलिस रोहन शर्मा को लेकर लौट रही थी, तभी पुलिस जीप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मौजूद एएसआई को चोटें आईं, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद फिर पुलिस आरोपी को लेकर दुर्ग के लिए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत मिलने के बाद दुर्ग आईजी गोपाल वर्मा ने इस मामले को संज्ञान में लिया। फिर दुर्ग एसपी जितेंद्र शर्मा को एक टीम गठित कर सीवान भेजा। जहां आरोपी पकड़ा गया। वहीं, पुलिस टीम में शामिल एएसआई राजेश मणि ने बताया कि 376 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस टीम सीवान पहुंची थी, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी रोहन शर्मा को गिरफ्तार को दुर्ग अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed