{"_id":"68bd3d0ec255822b7a0cb6a7","slug":"cm-nitish-kumar-s-address-listed-the-achievements-of-the-government-deputy-cm-samrat-chaudhary-also-targeted-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीएम नीतीश कुमार का संबोधन, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीएम नीतीश कुमार का संबोधन, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी साधा निशाना
Sun, 07 Sep 2025 01:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:36 PM IST
सार
सीवान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को सीवान पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। मंच से उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क जैसे क्षेत्रों में व्यापक काम हुआ है। उन्होंने कहा कि सीवान में इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज-अस्पताल की स्थापना की गई है। साथ ही वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी कर आम लोगों को राहत दी गई है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा, “हमारी सरकार ने लोगों के लिए कितना काम किया है, यह आप सब याद रखिए। लालू यादव के राज में जहां पटना जैसे बड़े शहरों में भी दिनभर में मुश्किल से 8 घंटे बिजली मिलती थी, वहीं हमने आज गांव-गांव तक 22 से 24 घंटे बिजली पहुंचाई है।” उन्होंने आगे कहा कि राज्य में एक करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है और चुनाव में जनता को सरकार की इन उपलब्धियों को ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें; जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
वहीं मंच से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “लालू राज में सड़कों की हालत इतनी खराब थी कि या तो गड्ढे में सड़क मिलती थी या सड़क में गड्ढा। आज हजारों किलोमीटर नई सड़कें बनी हैं, जिसकी बदौलत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव 14 हजार किलोमीटर की यात्रा आराम से पूरी कर पाए। पहले दो घंटे का सफर तय करने में पूरा दिन लग जाता था।” सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और जनता से उन्हें एक बार फिर जीताने की अपील की।