{"_id":"6728b138d0487e62e3034528","slug":"chhapra-crime-two-people-shot-and-injured-within-two-days-terror-due-to-activities-of-fearless-criminals-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दो दिन के अंदर दो लोगों को गोली मारकर किया घायल, बेखौफ अपराधियों के कारनामों से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दो दिन के अंदर दो लोगों को गोली मारकर किया घायल, बेखौफ अपराधियों के कारनामों से दहशत
Mon, 04 Nov 2024 05:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:04 PM IST
सार
Chhapra Crime: छपरा में बेखौफ अपराधियों ने दो दिन के अंदर दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली के बाद छठ पूजा से पहले अपराधियों के हमलों ने छपरा के दो गांवों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमले किए, जिनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बदलापुर गांव में बाप-बेटे पर हमला
जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बदलापुर गांव में दिल्ली से लौटे सूर्यकांत सिंह और उनके बेटे उमेश सिंह पर लगभग 10 अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने हमला किया। घर के बाहर बैठे बाप-बेटे पर पहले मारपीट और फिर गोलीबारी की गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, घटना के दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर महिलाओं से आभूषण और अन्य सामान लूटने की कोशिश भी की। ग्रामीणों के शोर मचाने पर अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार छपरा सदर अस्पताल में किया गया और उन्हें बाद में घर भेज दिया गया। सदर एसडीपीओ राज किशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
बनियापुर में जमीन विवाद के चलते गोलीबारी
वहीं, रविवार की देर रात दूसरी घटना बनियापुर थानाक्षेत्र के पिठौरी गांव में हुई। जहां 48 वर्षीय ब्रजभूषण दुबे पर उनके घर के बाहर गोलीबारी की गई। घटना उस समय हुई जब वे रात का खाना खाकर बाहर टहल रहे थे। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में पहले बनियापुर रेफरल अस्पताल और फिर छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।
चिकित्सकों के अनुसार, उनके सीने में गोली लगने से उनकी स्थिति नाजुक है। पुलिस के अनुसार, हमले के पीछे जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है। बनियापुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि घटना की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
गांव में भय का माहौल
इन दोनों हमलों से स्थानीय लोग दहशत में हैं। त्योहार के समय गांवों में हुए इन हमलों से लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपराधियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।