फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Chhapra Chhath Puja Incident Two youths died after drowning in deep pond eight were rescued

Chhath Puja Incident: गहरे तालाब के पानी में डूबने से दो युवकों की मौत, आठ को बचाया गया, नाव पर सवार थे सभी

Fri, 08 Nov 2024 12:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 12:16 PM IST
सार

बिहार के छपरा में छठ पूजा के दौरान नाव हादसा हो गया। दरअसल, एक नाव पर करीब 10 से युवा सवार थे। गहरे तालाब में लापरवाही के चलते दो युवकों की मौत हो गई, जबकि आठ युवकों को बचा लिया गया है। 

विज्ञापन
Chhapra Chhath Puja Incident Two youths died after drowning in deep pond eight were rescued
नाव पर सवार युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा के दौरान सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पचभिंडा गांव स्थित तालाब में एक नाव पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि आठ युवकों को किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया गया है। गहरे तालाब में लापरवाही के शिकार युवकों ने दूसरे को दिखाने और अपने को होशियार दिखाने के कारण दो ने अपनी जाना गंवा दी है।

विज्ञापन


बता दें कि एक तरफ जहां छठ पूजा में गांव के सैकड़ों ग्रामीण अपने परिवार के साथ छठ व्रत करने के लिए तालाब स्थित घाट पर एकत्रित हुए थे। लेकिन उक्त दोनों मृत युवकों के परिजनों को क्या मालूम था कि चार दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के समय घर लाल दुनिया को अलविदा कह देगा।
विज्ञापन


पचभिंडा गांव स्थित तालाब पर छठ व्रतियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह छठ पर्व के अवसर पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के लिए छठ व्रतियों की भीड़ थी। इस दौरान तालाब में पहले से लगी एक छोटी सी नाव पर गांव के युवक चढ़ गए। हालांकि, उस नाव की क्षमता दो चार से अधिक की नहीं थी। लेकिन इसके बावजूद छोटी सी नाव पर लगभग 10 युवक चढ़ गए। क्षमता से चार गुना अधिक सवार होने के कारण ही नाव डूब गई, जिसमें गांव के दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि आठ को किसी तरह बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब छोटी सी नाव पर लापरवाही करते हुए 10 युवक सवार हो रहे थे, तब किसी ने मात्र 14 सेकेंड का छोटा सा वीडियो बना लिया है, जो सोशल मीडिया साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें साफ- साफ दिख रहा है कि नाव अचानक से पलट जाती है, उसमें सवार 10 युवक डूबने लगते हैं। तब जाकर किसी ने कुदकर अन्य आठ को बचा लिया। जबकि दो को बचाने में असफल साबित होने के कारण उन युवाओं की डूबने से मौत हो जाती है।

मृतकों की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव निवासी 20 वर्षीय बिट्टू कुमार, जबकि 18 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य युवक लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश स्थानीय मछुआरों के द्वारा की जा रही है। हालांकि, मृत दोनों युवकों का शव घटना के आधा घंटा के अंदर तालाब से बरामद कर लिया गया है। शव मिलने के साथ ही चीख पुकार मच गई है। मृत दोनों युवक अपनी मां को अर्घ दिलाने के लिए छठ घाट पर आए हुए थे।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय तरैया थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। हालांकि, शव मिलने के बाद एंबुलेंस पहुचने में देरी होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है, जिस कारण पुलिस और एंबुलेंस चालक से धक्का-मुक्की करने की शिकायत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed