फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Chandigarh-Dibrugarh Express Accident: injured and on leave constable Pramod Kumar saved many lives

सलाम: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना, घायल और छुट्टी पर होने के बावजूद सिपाही ने बचाई कई लोगों की जान

Sun, 21 Jul 2024 01:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Jul 2024 01:55 PM IST
सार

Chapra News: यूपी के गोंडा में हुए ट्रेन हादसे में छपरा के एक सिपाही ने खुद घायल होने और छुट्टी पर होने के बावजूद लोगों को बचाया। इसे लेकर आरपीएफ ने सिपाही का आभार भी जताया है। वहीं, सिपाही ने अन्य सिपाहियों के लिए भी एक मिसाल कायम की है।

विज्ञापन
Chandigarh-Dibrugarh Express Accident: injured and on leave constable Pramod Kumar saved many lives
उप निरीक्षक प्रमोद कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि सेना का कोई भी सैनिक या जवान कभी भी ऑफ ड्यूटी नहीं होता है। इसका जीता जागता उदाहरण 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के दौरान देखने को मिला।

विज्ञापन


दरअसल, उसी ट्रेन में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) पोस्ट छपरा जंक्शन के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार भी रेलवे कोर्ट गोंडा में गवाही के बाद ऑफ ड्यूटी होकर कोच संख्या B-1 में सवार होकर वापस छपरा लौट रहे थे। तभी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिस कारण घटना होने पर चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई एसी और स्लीपर कोच पटरी से उतर कर पलट गए थे। उस दौरान चारों तरफ मची चीख-पुकार में एक क्षण को उप निरीक्षक प्रमोद कुमार समझ न पाए कि अचानक यह क्या हो गया है।
विज्ञापन



 
घटना में उन्हें भी चोटें आईं थी, क्योंकि कई यात्री उनका कोच पलटने से उनके ऊपर आ गिरे थे। लेकिन तुरंत उन्हें अपनी वर्दी और ड्यूटी का एहसास हो गया, क्योंकि ऐसी ही स्थिति और परिस्थितियों से निपटने के लिए ही एक जवान को तैयार किया जाता है। उनका B-1 कोच 75 से 80 डिग्री झुके हालत में लटका हुआ था। भगदड़ होने और कोच पलटने पर और कई अन्य यात्री जिनमें महिलाएं और बच्चों के दबकर ज्यादा घायल होने की पूरी संभावना थी। इस दौरान प्रमोद कुमार ने तुरंत इस दुर्घटना की सूचना लखनऊ मंडल के उपलब्ध आरपीएफ नंबरों पर दी। फिर मौके पर पूरी सूझबूझ से कार्य करते हुए कुछ यात्रियों की मदद से इमरजेंसी खिड़की और दरवाजे के कांच तोड़े। उसके बाद अपने कोच और दुर्घटनाग्रस्त अन्य कोच के यात्रियों, महिला और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना होने पर और स्थानीय गोंडा जिले के नजदीकी थाने मोतीगंज पुलिस के पहुंचने तक उप निरीक्षक प्रमोद कुमार अकेले ही वर्दी में मौजूद थे। उन्होंने अपनी सूझबूझ से कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करते हुए घायल यात्रियों, महिलाओं, बच्चों को यथासंभव बचाया। वहीं, कोपागंज थाना पुलिस के आने पर उनके सहयोग से गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों और मृतकों को अस्पताल भिजवाया गया।

 
आरपीएफ की ओर से आभार जताते हुए कहा गया कि मौके पर उप निरीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा खुद बुरी तरह घायल होने के बावजूद सूझबूझ और आरपीएफ ट्रेनिंग के दौरान मिली जानकारियों से छुट्टी पर रहते हुए भी अपने वर्दी का फर्ज निभाकर कई यात्रियों को बचाया गया। वह निःसंदेह अद्वितीय, काबिले तारीफ और जीवन रक्षक हैं। अपने कार्य से उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने पूरे आरपीएफ को गौरवांवित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed