फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Voter SIR: Dipankar Bhattacharya says Voter Rights Yatra against SIR became a wave of mass movement

Bihar Voter SIR: ‘एसआईआर के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा बनी जन आंदोलन की लहर’, बोले दीपांकर भट्टाचार्य

Fri, 29 Aug 2025 10:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Aug 2025 10:46 PM IST
सार

Bihar Voter SIR: दीपांकर भट्टाचार्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग के माध्यम से बिहार में मतदाता सूची से 20 प्रतिशत लोगों के नाम हटाने की साजिश रची गई थी। भट्टाचार्य ने जनता से 2025 के विधानसभा चुनाव में बदलाव का आह्वान किया।

विज्ञापन
Bihar Voter SIR: Dipankar Bhattacharya says Voter Rights Yatra against SIR became a wave of mass movement
भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा धीरे-धीरे जन आंदोलन का रूप ले रही है। यात्रा के 13वें दिन गोपालगंज पहुंचे भाकपा (माले) महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ एक आंदोलन है।

विज्ञापन

 
‘मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश लोकतंत्र पर हमला’
दीपांकर भट्टाचार्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग के माध्यम से बिहार में मतदाता सूची से 20 प्रतिशत लोगों के नाम हटाने की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि जीवित लोगों को मृत घोषित किया गया, प्रवासी मजदूरों को बाहरी करार देकर सूची से बाहर किया गया और बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम काट दिए गए। इसे उन्होंने लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि इसका जवाब जनता जरूर देगी।
विज्ञापन

 
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस साजिश के खिलाफ लड़ाई बीएलओ और सीईओ से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जा रही है। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीते 20 साल का तथाकथित सुशासन जनता के साथ धोखा साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता है वाहन चालक 'राजा'
 
जनता से बदलाव का किया आह्वान
भट्टाचार्य ने जनता से 2025 के विधानसभा चुनाव में बदलाव का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी सरकार बननी चाहिए, जो गरीबों, मजदूरों, छात्रों, महिलाओं और किसानों के अधिकारों की रक्षा करे तथा संविधान और लोकतंत्र की विरासत को बचाए। उन्होंने कहा कि अमन, इंसाफ, विकास और रोजगार की लड़ाई में अब जनता को निर्णायक भूमिका निभानी होगी।

 
बेतिया से गोपालगंज होते हुए सीवान तक यात्रा का कारवां
वोटर अधिकार यात्रा शुक्रवार को बेतिया से शुरू हुई और गोपालगंज होते हुए सीवान पहुंची। यात्रा का हरिवाटिका, राजवाही, यादवपुर, गांधी कॉलेज, मउनिया चौक, अम्बेडकर चौक, थावे, मीरगंज और बबुनिया चौक समेत दर्जनों स्थानों पर जोशीला स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते पर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’, ‘संविधान बचाओ, वोटर बचाओ’ जैसे नारे गूंजते रहे। हजारों लोगों ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य के समर्थन में नारे लगाए और लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें- Bihar SIR: गया के एक घर में 947 मतदाता! राहुल गांधी ने X पर किया ट्वीट, डीएम ने दिए जांच के आदेश
 
नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
यात्रा में भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, एमएलसी एवं स्कीम वर्कर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव शशि यादव, केंद्रीय कमेटी सदस्य संतोष सहर समेत कई नेताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मीरगंज में आशा कार्यकर्ताओं ने शशि यादव का भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष सीता पाल की अगुवाई में दर्जनों आशा कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके संघर्ष को सलाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed