{"_id":"6757118d3e3cf42f500a1b54","slug":"bihar-siwan-city-council-president-sampi-gupta-filed-fir-against-social-worker-jeevan-yadav-threat-to-kill-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान नगर परिषद अध्यक्ष ने समाजसेवी जीवन यादव पर दर्ज कराई FIR, जान से मारने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान नगर परिषद अध्यक्ष ने समाजसेवी जीवन यादव पर दर्ज कराई FIR, जान से मारने की धमकी का आरोप
Mon, 09 Dec 2024 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 09 Dec 2024 09:19 PM IST
सार
Siwan News: सीवान नगर परिषद की अध्यक्ष सेम्पी गुप्ता ने जहां अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, जीवन यादव ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
सीवान नगर परिषद अध्यक्ष सेम्पी गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान नगर परिषद की चेयरमैन सेम्पी गुप्ता ने समाजसेवी जीवन यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने जीवन यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें उनके पति पर जानलेवा हमला, लेटर पैड छीनने और जान से मारने की धमकी शामिल है। मामले ने शहर में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
चेयरमैन सेम्पी गुप्ता के आरोप
सेम्पी गुप्ता ने मीडिया को बताया कि एक माह पहले उनके पति पर जानलेवा हमला हुआ था। इस दौरान उनका हस्ताक्षरित और सादा लेटरपैड छीन लिया गया। परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पति से पैसे की मांग की जा रही है। गुप्ता ने नगर परिषद का कार्यालय बंद रखने का कारण इन धमकियों को बताया। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मामले की सघन जांच की मांग की है।
विज्ञापन
जीवन यादव का पक्ष
जीवन यादव ने इन आरोपों को निराधार बताया और कहा कि यह सब उन्हें फंसाने की साजिश है। यादव ने दावा किया कि उन्होंने नगर परिषद चुनाव के दौरान चेयरमैन सेम्पी गुप्ता के पति मदन गुप्ता का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि सेम्पी गुप्ता डमी कैंडिडेट थीं। मैंने जनता की सेवा के लिए काम किया और जनता ने मुझे स्वीकार किया। जीवन यादव ने सेम्पी गुप्ता को अपनी बहन मानने की बात कही और आरोप लगाया कि किसी के बहकावे में आकर यह शिकायत की गई है।
विज्ञापन
कौन हैं जीवन यादव?
जीवन यादव एक समाजसेवी के रूप में सीवान में काफी सक्रिय हैं। वह मुफस्सिल थानाक्षेत्र के कंधवारा गांव के निवासी हैं। उनकी मां एक रिटायर्ड शिक्षिका हैं। जीवन यादव ने जीवन सेवा सदन की स्थापना की है, जहां गरीबों का मुफ्त इलाज और गंभीर बीमारियों का उपचार कराया जाता है। जीवन यादव ने अपने सामाजिक कार्यों के कारण राजनीति में सक्रियता दिखाई है और नगर परिषद चुनाव में अपनी मां को मैदान में उतारने की योजना बनाई थी।
क्या है विवाद की जड़?
जीवन यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने मदन गुप्ता को समर्थन दिया और उनके लिए मेहनत की। चुनाव में सेम्पी गुप्ता को विजयी बनाने के बाद नगर परिषद के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया। हालांकि, मौजूदा विवाद के पीछे निजी और राजनीतिक मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं।
प्रशासन का रुख
सीवान पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चेयरमैन सेम्पी गुप्ता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।