Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Sensation spreads in the area after the body of a youth was found under an overbridge

Bihar: ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस घटना की जांच में जुटी

Tue, 13 May 2025 07:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 May 2025 07:42 PM IST
सार

Bihar: पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है, आत्महत्या या फिर कोई हादसा।

विज्ञापन
Bihar: Sensation spreads in the area after the body of a youth was found under an overbridge
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मैरवा ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रिंस कुमार यादव के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझौलीराज अंतर्गत मठिया गांव का निवासी था।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सुबह ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया पूरी की और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें; फंदे से लटकता मिला शिक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस; काफी दिनों से चल रहे थे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रिंस मवेशी खरीद-बिक्री का कार्य करता था और किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था। परिजनों को जब उसकी मौत की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। प्रिंस के परिजन राकेश यादव ने घटना की गहन जांच की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है, आत्महत्या या फिर कोई हादसा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed