Bihar News: फंदे से लटकता मिला शिक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस; काफी दिनों से चल रहे थे बीमार
Bihar: परिजनों के अनुसार, राज कुमार गुप्ता कैंसर से पीड़ित थे। 35 वर्ष की उम्र में भी उनकी शादी नहीं हुई थी। करीब चार महीने पहले ही उन्होंने बीपीएससी परीक्षा पास कर शिक्षक की नौकरी पाई थी। वे सहरसा के एक विद्यालय में पदस्थापित थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन मोड़ स्थित जनता लॉज में मंगलवार दोपहर एक शिक्षक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मड़ई साह के 35 वर्षीय पुत्र राज कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। वह सहरसा जिले के एक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, राज कुमार गुप्ता सोमवार की रात स्टेशन मोड़ स्थित जनता लॉज में ठहरे थे। लॉज संचालक ने उन्हें रूम नंबर 106 आवंटित किया था। मंगलवार सुबह 9:00 बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लॉज संचालक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राज कुमार गुप्ता का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। जैसे ही परिजनों को मौत की खबर मिली, वे सदर अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए।
पढ़ें: वीरपुर अस्पताल में ममता बहाली को लेकर उपाधीक्षक और प्रबंधक आमने-सामने, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
कैंसर से पीड़ित था शिक्षक
परिजनों के अनुसार, राज कुमार गुप्ता कैंसर से पीड़ित थे। 35 वर्ष की उम्र में भी उनकी शादी नहीं हुई थी। करीब चार महीने पहले ही उन्होंने बीपीएससी परीक्षा पास कर शिक्षक की नौकरी पाई थी। वे सहरसा के एक विद्यालय में पदस्थापित थे। सोमवार की शाम वे घर आने के लिए सीवान पहुंचे थे और जनता लॉज में ठहरे हुए थे, जहां उन्होंने आत्महत्या कर ली। मामले को लेकर नगर इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि लॉज से एक शिक्षक का शव बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।