{"_id":"66f53386fbe9ff9f920f56fd","slug":"bihar-scorpio-returning-from-wedding-procession-in-siwan-collides-with-truck-one-child-dies-eight-injured-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान में बारात से लौट रही स्कॉपियो की ट्रक से टक्कर, एक बच्चे की मौत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान में बारात से लौट रही स्कॉपियो की ट्रक से टक्कर, एक बच्चे की मौत, आठ लोग घायल
Thu, 26 Sep 2024 03:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:42 PM IST
सार
बिहार के सीवान में बारातियों की स्कॉपियो ट्रक से टकरा गई। इस दौरान एक बच्चे की मौत, जबकि आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन के पास खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है, जिसके बाद उसमें सवार कुल नौ लोग जख्मी हो गए हैं और एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार रात मछगरा गांव से भगवानपुर गांव के दर्जी टोला में बारात आई थी। सभी बाराती गुरुवार को अपनी-अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे। उसी में एक बाराती की स्कॉर्पियो, जिसमें कुल 10 लोग सवार थे, से वह भी सीवान वापस लौट रहे थे। अभी बाराती की गाड़ी भगवानपुर थाना क्षेत्र के सारई पट्टी गांव के पास हाइवे पर पहुंची ही थी कि पहले से ही सड़क किनारे ट्रक खड़ी थी, जिसमें स्कार्पियो चालक का बैलेंस बिगड़ गया और उसने ट्रक में जाकर टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा काफी डैमेज हो गया है और उसमें सवार कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एक बच्चे की मौत हुई है। घटना के बाद पीछे से आ रही अन्य बारातियों की गाड़ी ने देखा कि ये अपनी ही बारात की गाड़ी है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पास के पीएचसी में भर्ती कराया गया, जिसमें डॉक्टरों की टीम ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। बाकी अन्य घायलों को बेहतर इलाज हेतु सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां सदर अस्पताल में प्रथम उपचार के बाद सभी घायलों को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक बच्चे की पहचान शहबाज अली (7) जो जलाउद्दीन मिया बेटा था।
विज्ञापन
वहीं, अन्य घायलों की पहचान अशरफ अली, लियाकत अली, फारूक मियां, साहिल खान, अफरोज अली,शाहिद खान एवं एक अन्य व्यक्ति है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। ड्राइवर पिंटू साह है, जो मौका देख कर गाड़ी छोड़कर फरार है। आपको बता दें कि अशरफ अली एव फारूक मियां की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
सीवान-भगवानपुर में सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत एवं नौ लोग घायल होने के पूरे मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हुई है। आवेदन के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।