फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Road Accident Two youths of Gopalganj returning from Manglik program died in road accident

Bihar Road Accident: मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 21 Nov 2024 01:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 01:39 PM IST
सार

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे गोपालगंज के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Two youths of Gopalganj returning from Manglik program died in road accident
मृतक और क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में भोरे थाना क्षेत्र के बिलरूआ गांव निवासी दो युवकों की मौत बुधवार की रात सड़क हादसे में हो गई। मांगलिक कार्यक्रम से लौटते वक्त दोनों की बाइक भिंगारी बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बिलरूआ गांव निवासी दिवंगत पृथ्वीनाथ यादव का पुत्र अरविंद यादव और शैलेश यादव का पुत्र विकास यादव बुधवार की शाम एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार में गए हुए थे। मांगलिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान भिंगारी पेट्रोल पंप के पास दोनों की भीषण दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि अपाची बैंक के परखच्चे उड़ गए थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खामपार थाने की पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई है। मौत की सूचना गांव में मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Road Accident Two youths of Gopalganj returning from Manglik program died in road accident
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विशिष्ट शिक्षक का नियुक्ति पत्र पाकर घर लौट रही शिक्षिका और बेटी की मौत
गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड मुख्यालय से विशिष्ट शिक्षक का औपबंधिक नियुक्ति पत्र लेकर घर लौट रही एक शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं, शिक्षिका की सात वर्षीय पुत्री अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच सांसें ले रही थी। उसके बाद उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।

बताया जाता है कि गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के मचवां गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद की पत्नी प्रिया कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापुर में नियोजित शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। बुधवार को पंचदेवरी हाइस्कूल परिसर में लगे कैंप में नियोजित शिक्षकों के बीच विशिष्ट शिक्षक का औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा था। वहां से शिक्षिका अपना नियुक्ति पत्र लेकर अपनी सात वर्षीया बेटी सुभी के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान पंचदेवरी बीआरसी के पास एक ट्रक में बिजली का तार फंस गया। तार सहित पोल स्कूटी पर गिर पड़ा, हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने मां-बेटी को इलाज के लिए यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुही में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने मां बेटी की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं, बेटी की स्थिति भी नाजुक बनी हुई थी, अब उसकी भी मौत हो गई।

विदित हो नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने के लिए सरकार द्वारा सक्षमता परीक्षा का आयोजन छह महीने पूर्व किया गया था। परीक्षा में पास सभी शिक्षकों को काउंसलिंग के उपरांत 20 नवंबर को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे। औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के साथ ही नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक की उपाधि मिल रही थी।

राज्यकर्मी का सपना लेकर नियोजित शिक्षिका विशिष्ट शिक्षक का नियुक्ति पत्र प्राप्त कर खुशी मन से घर लौट रही थी। इसी बीच वह दुर्घटना का शिकार हो गई। शिक्षिका के निधन से गोपालगंज के शिक्षा जगत में शोक का माहौल है। शोक व्यक्त करने वालों में शिक्षक जनार्दन ओझा निराला, बागेश्वरीनाथ तिवारी, विपिन राय, सुनील चौबे, राजेंद्र द्विवेदी, अनुज कुमार पांडेय, सुभाष शाह, मनीष पाल, दिलीप बरनवाल, जनार्दन यादव और राजेश कुमार आदि शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed