फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Road Accident Road accident in Siwan bike rider dies after being hit by speeding vehicle

Bihar Road Accident: सीवान में सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Tue, 24 Dec 2024 04:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 04:47 PM IST
सार

बिहार के सीवान जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Road accident in Siwan bike rider dies after being hit by speeding vehicle
बड़हरिया थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सीवान-बड़हरिया मुख्य पथ पर एक बाइक सवार युवक जो सीवान से अपने घर बड़हरिया जा रहा था। अभी बड़हरिया थाना क्षेत्र के सहबाजचक मोड़ के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कुछ दूर फेंका गया। आसपास के लोग जब दौड़े तो देखा कि बाइक सवार छटपटा रहा है। इसकी सूचना तुरंत लोगों ने पुलिस को दी और घायल को अस्पताल भेजने लगे। तब तक बाइक सवार युवक ने वहीं दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मौके से अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान नरहरपुर गांव निवासी राजेंद्र पासवान के पुत्र पशुराम पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद सीवान सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, मौके पर इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अज्ञात वाहन चालक को पकड़ने एवं कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
बड़हरिया में सड़क हादसे में मौत के मामले में बड़हरिया थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने बताया कि बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed